9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरपुरा बांध में सेल्फी लेते डूबे मां-बच्चे, बीएसएफ जवान ने बचाया

BSF Jodhpur
less than 1 minute read
Google source verification
सुरपुरा बांध में सेल्फी लेते डूबे मां-बच्चे, बीएसएफ जवान ने बचाया

सुरपुरा बांध में सेल्फी लेते डूबे मां-बच्चे, बीएसएफ जवान ने बचाया

जोधपुर. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान एम उमाशंकर को सुरपुरा बांध में डूबते हुए मां व उसके दो बच्चों को बचाने पर बीएसएफ महानिरीक्षक की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
तमिलनाडू के कृष्णागिरी जिले के रहने वाले उमाशंकर 14 फरवरी को सुरपुरा बांध घूमने गए थे। इस दौरान एक महिला अपने दोनों बच्चों सहित सेल्फी ले रही थी। महिला का पांव फिसल गया और वह पानी में गिर गया। उसके पीछे-पीछे दो बच्चे भी पानी में गिर गए। उमाशंकर ने दूर से यह घटना देखी और तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी में छलांग गई। उन्होंने महिला व दोनों बच्चों को सकुशल पानी से बाहर निकाला। इसके बाद बांध प्रशासन की ओर से महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला व दोनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ है। उमाशंकर की बहादुरी की स्थानीय लोगों व पर्यटकों ने भी प्रशंसा की।
गौरतलब है कि सुरपुरा बांध हाल ही में शुरू हुआ है लेकिन इसमें सेल्फ लेते समय पानी में गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। कायलाना में भी ऐसे कई वाक्ये हुए और अब सुरपुरा में हो रहे हैं। शहरवासियों के साथ प्रशासन को भी सावधानी बरतने की जरुरत है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग