9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिवारी बीएसएफ राजस्थान के नए मुखिया

bsf jodhpur - अमित लोढा दिल्ली में बीएसएफ वक्र्स का संभालेंगे जिम्मा
less than 1 minute read
Google source verification
तिवारी बीएसएफ राजस्थान के नए मुखिया

तिवारी बीएसएफ राजस्थान के नए मुखिया

जोधपुर. भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आयुष मणि तिवारी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) राजस्थान फ्रंटियर के नए मुखिया होंगे। तमिलनाडू कैडर के आइपीएस अधिकारी तिवारी इससे पहले ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन में उप महानिदेशक थे।

तिवारी ने यहां मंडोर रोड स्थित सीमांत मुख्यालय में शनिवार को निवर्तमान महानिरीक्षक अमित लोढा से कार्यभार ग्रहण किया। लोढा को बीएसएफ दिल्ली मुख्यालय में आइजी (वक्र्स) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। बीएसएफ वक्र्स देशभर में बीएसएफ के संरचनात्मक व निर्माण कार्यों की देखरेख करता है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा पूरी करने के बाद तिवारी ने आनंद (गुजरात) के ग्रामीण प्रबंधन संस्थान से एमबीए और उस्मानिया विवि से पुलिस प्रबंधन पर मास्टर डिग्री प्राप्त की। वे चैन्नई पुलिस उपायुक्त, कोयम्बटूर रेंज के डीआइजी और एनसीबी में आइजी रहे हैं। तिवारी ने भारत की पाकिस्तान से लगती सीमा के लिए बनाए गए गुजरात ब्यूरो के प्रमुख के रूप में भी कार्य किया। इनको उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी मिल चुका है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग