9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएसएफ के जवानों ने लगाई 5 किमी दौड़

jodhpur news - फिट इंडिया कैंपेन
less than 1 minute read
Google source verification
बीएसएफ के जवानों ने लगाई 5 किमी दौड़

बीएसएफ के जवानों ने लगाई 5 किमी दौड़

जोधपुर. केंद्र सरकार के फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत सीमा सुरक्षा बल की ओर से शनिवार सुबह दौड़ का आयोजन किया गया। ‘फिट इंडिया फ्र ीडम रन’ में जवानों ने 5 किलोमीटर की दौड़ लगाते हुए चुस्त-दुरुस्त और स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इससे पहले शनिवार को ही स्वतंत्रता दिवस पर ‘स्वतंत्रता दिवस वॉक’ का आयोजन किया गया था जिसमें जवानों ने 10 किलोमीटर की पैदल मार्च की।

सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्र ंटियर के महानिरीक्षक अमित लोढ़ा के निर्देशन में आयोजित फिट इंडिया फ्र ीडम रन में मुख्यालय के अधिकांश अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारी और कार्मिकों ने भाग लिया। लोढ़ा ने बताया कि इस तरह के आयोजन से तन-मन स्वस्थ रहने के साथ शरीर ऊर्जावान रहता है। साथ ही व्यावहारिक जीवन में एकता व अनुशासन भी बढ़ता है। इसके अलावा भाईचारे और सामंजस्य की भावना का विकास भी होता है। बीएसएफ की ओर से फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग