22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आर्मी एरिया में मां और मासूम बेटी का जला हुआ मिला शव, पुलिस को हत्या का अंदेशा

ओसियां में हुए दर्दनाक हत्याकांड के बाद अब जोधपुर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 30 Jul 2023, 10:24 AM IST

jodhpur_murder.jpg

जोधपुर। ओसियां में हुए दर्दनाक हत्याकांड के बाद अब जोधपुर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर में मां और बेटी का जला हुआ शव मिला है। रातानाडा थानान्तर्गत हमीद बाग के सैन्य क्षेत्र में यह घटना हुई है। सूचना मिलने पर डीसीपी डॉ अमृता दुहन सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- हाई सिक्योरिटी जेल से पेशी पर जोधपुर आ रहा था हिस्ट्रीशीटर, फिर हुआ ऐसा बड़ा हादसा, पुलिस के उड़े होश

पुलिस ने बताया कि सेना में जवान रामप्रसाद की पत्नी रूक्मीना उम्र 25 साल और मासूम बेटी रिद्धिमा उम्र 2 साल जली हालत में मिले। दोनों की मौत हो चुकी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या कर मां बेटी को जलाने का अंदेशा जताया है। वहीं एफएसएल की टीम को मौके पर बुला लिया गया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद ही यह साफ हो पाएगा की दोनों की मौत कैसे हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़िता की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। वहीं सूचना मिलने पर आर्मी के अधिकारी और आर्मी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही ओसियां में जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने अपने चाचा, चाची, भाभी और मासूम बच्ची की हत्या कर शव को जला दिया था।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: मेहरबान है मानसून, आज भी यहां होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट जारी

वहीं दूसरी तरफ विवेक विहार थानान्तर्गत एक गांव में फेसबुक पर अनजान युवती से मित्रता करना एक ज्वैलर को भारी पड़ गया। सोने के आभूषण बनाने का ऑर्डर देने के बाद युवती ने अश्लील बातें करनी शुरू की और अश्लील फोटो एडिट कर एक लाख रुपए देने की धमकियां देने लग गईं। कांस्टेबल की फर्जी फोटो लगे नम्बर से भी दबाव डाला गया। थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि एक ज्वैलर की रिपोर्ट पर युवती व अन्य के खिलाफ एक लाख रुपए की अवैध वसूली के लिए डराने-धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। फेसबुक पर युवती ने खुद को अजमेर की बताया है, लेकिन मोबाइल नम्बर की जांच के बाद उसके राज्य से बाहर की होने की संभावना है। मोबाइल नम्बर की सीडीआर निकलवाई गई है।