22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाई सिक्योरिटी जेल से पेशी पर जोधपुर आ रहा था हिस्ट्रीशीटर, फिर हुआ ऐसा बड़ा हादसा, पुलिस के उड़े होश

जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने बताया कि जोधपुर में प्रतापनगर थाने के हिस्ट्रीशीटर फराज को कोर्ट पेशी के लिए जोधपुर कमिश्नरेट की चालानी गार्ड के साथ बुलेट प्रूफ वाहन में जोधपुर रवाना किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 29 Jul 2023, 9:22 AM IST

police.jpg

जोधपुर। अजमेर जिले में घूघरा घाटी स्थित हाई सिक्योरिटी जेल से हार्डकोर बंदी को पेशी पर जोधपुर की कोर्ट ले जाने के दौरान आदर्श नगर में पुलिस का बुलेट प्रूफ (बख्तरबंद वाहन) डिवाइडर पर चढ़ गया। उसमें सवार हिस्ट्रीशीटर बंदी चोटिल हो गया। जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने बताया कि जोधपुर में प्रतापनगर थाने के हिस्ट्रीशीटर फराज को कोर्ट पेशी के लिए जोधपुर कमिश्नरेट की चालानी गार्ड के साथ बुलेट प्रूफ वाहन में जोधपुर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें- Heavy rain Alert: बस आज और कल का दिन भारी, मौसम विभाग की चेतावनी, यहां होगी भारी बारिश


शहर से बाहर निकलते ही आदर्शनगर थानान्तर्गत राजमार्ग पर सामने अचानक मवेशी सामने आ गए। चालक ने मवेशी से बचने का प्रयास किया। इस दौरान बख्तरबंद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। उसमें सवार बंदी फराज चोटिल हो गया। उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। तत्पश्चात चालानी गार्ड ने उसे पुन: हाई सिक्योरिटी जेल में दाखिल करा दिया।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: मेहरबान है मानसून, आज भी यहां होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट जारी

वहीं भगत की कोठी थानान्तर्गत पाली रोड पर एक होटल के पास बस का इंतजार कर रहे दिव्यांग से दो युवकों ने बाइक की चाबी और गले से सोने की चेन लूट ली। वारदात के तेरह दिन बाद लूट का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मधुबन हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-24 निवासी अरूण पुत्र अमरचंद गहलोत गत 14 जुलाई रात 10.30 बजे पत्नी को लेने के लिए पाली रोड गया था। वह एक होटल के पास बस का इंतजार करने लगा। इतने में बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने अरूण से मोबाइल मांगा, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। गुस्साए युवकों ने बाइक की चाबी निकाल ली। विरोध करने पर दोनों युवक उससे उलझ गए और गले में झपट्टा मार 22 ग्राम सोने की चेन लूटकर भाग गए। शारीरिक दुर्बलता व पांव से विकलांग होने की वजह से पीड़ित लुटेरों का पीछा नहीं कर पाया। उसने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंधेरा होने से कोई भी मदद करने नहीं आया। पीड़ित ने बाद में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया। पीड़ित ने जनता कॉलोनी निवासी कमल पर संदेह व्यक्त किया है।