जोधपुर। इंद्रदेव इस सीजन में देश पर जमकर मेहरबान हैं। अब तक औसत से 7 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश (IMD Rain Alert) की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर, दौसा, अलवर, करौली और सीकर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नागौर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, धौलपुर, टोंक, अजमेर, चूरू और झुंझुनू में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।