पीपाड़सिटी व सालवा खुर्द पंचायत समितियों के प्रधान का चुनाव शुकवार 27 को होगा।इसको लेकर रिटर्निंग अधिकारी ने बैठक के साथ नामांकन प्रक्रिया कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।इसमे प्रधान पद के लिए नामांकन प्रातः10 से 11 बजे तक,संवीक्षा 11.30 तक,नामाकन वापसी दोपहर 1 बजे तक,मतदान 3 से 5 बजे तक होगा।उसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।दूसरी तरफ राजनीतिक दल प्रधान, उप प्रधान पद पर किलेबंदी में सहमति बनाने के प्रयास तेज कर दिए है।रिटर्निंग अधिकारी नेमाराम के अनुसार पीपाड़सिटी प्रधान, उप प्रधान के चुनाव पंचायत समिति मुख्यालय भवन में होंगे।इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ शुरू कर दी है।पंचायत समिति प्रधान का पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है।दूसरी तरफ सालवा खुर्द पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी रामजी भाई कलबी ने बताया कि सालवा खुर्द प्रधान, उप प्रधान के चुनाव पीपाड़सिटी तहसील भवन में होंगे।इसके लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई है।सालवा खुर्द में प्रधान पद एससी रिजर्व होने से ओबीसी, अनारक्षित वर्ग के सदस्यों की नजर इस पर टिक गई है।जबकि पीपाड़सिटी में प्रधान का अनारक्षित महिला होने से पुरूष सदस्यों के लिए उप प्रधान पद राजनीतिक संजीवनी से कम नही है।