25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Prajwal Revanna Arrests: यौन शोषण के आरोप में निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी

सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 31 May 2024, 10:56 AM IST

Prajwal Revanna Arrests: 27 अप्रैल को देश छोड़ने के बाद से फरार चल रहे हसन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना आखिरकार शुक्रवार को सुबह 12.52 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (T2) पर विशेष जांच दल (SIT) के अधिकारियों सहित कड़ी सुरक्षा के बीच उतरे। म्यूनिख से आई लुफ्थांसा फ्लाइट (LH0764) से उतरते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

SIT ने सेक्स टेप मामले में उन्हें गिरफ्तार किया

निलंबित जनता दल (सेक्युलर) नेता को CISF, SIT और कर्नाटक पुलिस के अधिकारियों की एक टीम ने रात करीब 1.07 बजे विमान से एक वाहन तक पहुंचाया। ऐश-ग्रे रंग की हुड वाली जैकेट और ट्रैक पैंट पहने हुए, शांत दिखने वाले प्रज्वल को तुरंत हवाई अड्डे के पास इंतजार कर रहे पुलिस वाहन में ले जाया गया, जो उन्हें शहर में CID मुख्यालय और अंदर SIT कार्यालय ले गया। बाद में उन्हें मेडिकल जांच के लिए बॉरिंग अस्पताल ले जाया गया और फिर कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

35 दिन बाद जर्मनी से लौटा

यौन शोषण के आरोपों से घिरे निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद जर्मनी से बेंगलुरु लौटा है। महिलाओं की अश्लील वीडियो जब वायरल हुई इसके बाद ही प्रज्वल रेवन्ना फरार होकर जर्मनी चला गया। शुक्रवार को वो वापस जर्मनी से भारत लौट आया। प्रज्वल रेवन्ना के एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करने के कुछ ही मिनटों बाद एसआईटी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आज उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024 का प्रचार समाप्त: मोदी ने हर बार मुद्दा बदला, राहुल का बार-बार वही वार, रैलियों में मुकाबलाः 206 बनाम 107

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग