9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैस लीकेज से झुलसी महिला की मौत

-कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर दो स्थित मकान में लगी थी आग-मृतका के पति व पुत्री अभी भी अस्पताल में भर्ती
less than 1 minute read
Google source verification
गैस लीकेज से झुलसी महिला की मौत

गैस लीकेज से झुलसी महिला की मौत

जोधपुर. कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर दो स्थित मकान में गैस लीकेज से झुलसी एक महिला की महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतका के पति व पुत्री अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

उप निरीक्षक सलीम मोहम्मद के अनुसार कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर दो निवासी हरकाराम चौधरी के मकान में गत 28 दिसम्बर की सुबह साढ़े छह बजे आग लग गई थी। चाय बनाने के लिए माचिस की तीली लगाते ही आग लग गई थी। सिलेण्डर में लीकेज से गैस का भराव होने से धमाका भी हुआ था। आग से रसोई में मौजूद सोहनी देवी (50) पत्नी हरकाराम चौधरी व उसकी पुत्री लीला उर्फ ललिता (26) गंभीर रूप से झुलस गई थी। वहीं, हरकाराम भी झुलस गया था। तीनों घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था, जहां सोहनीदेवी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि पुत्र लीला व पति हरकाराम का अभी भी इलाज चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग