9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY—-रेलवे उद्यमियों को बताएगा, परिवहन के अन्य साधनों से रेलवे से माल ढुलाइ सस्ती

- माल ढुलाई को सरल व सुलभ बनाएगी बिजनेस डवलपमेंट यूनिट - जोधपुर सहित उत्तर पश्चिम रेलवे के मण्डल मुख्यालयों पर इकाइयां गठित - 2024 तक माल यातायात को दुगुना करने का लक्ष्य
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 15, 2020

RAILWAY----रेलवे उद्यमियों को बताएगा, परिवहन के अन्य साधनों से रेलवे से माल ढुलाइ सस्ती

RAILWAY----रेलवे उद्यमियों को बताएगा, परिवहन के अन्य साधनों से रेलवे से माल ढुलाइ सस्ती

जोधपुर।

रेलवे पारंपरिक वस्तुओं की माल ढुलाई तंत्र को मजबूत करने के साथ ही अन्य गैर पारंपरिक माल लदान को भी आकर्षित करेगा। इसके लिए रेलवे ने जोनल व मण्डल स्तर पर व्यापार विकास इकाइयों (बिजनेस डवलपमेंट यूनिट) की स्थापना की है। यह बिजनेस डवलपमेंट यूनिट जोनल व मंडल स्तर पर उद्यमियों से संपर्क कर उन्हें रेलवे की आकर्षक योजनाएं बताएगी। साथ ही, उन्हें बताएगी कि रेलवे से माल ढुलाई अन्य परिवहन साधनों से बेहतर व विश्वसनीय होने के साथ ही सस्ता भी है। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने वर्ष 2024 तक माल यातायात को दुगुना करने का लक्ष्य तय किया है।

----

उद्यमियों से लेगी लदान बढ़ाने के प्रस्ताव

बिजनेस डवलपमेंट यूनिट माल ढुलाई को सरल और सुलभ बनाने के लिए उद्यमियों से लदान बढ़ाने के लिए प्रस्ताव लेगी। व्यापार-उद्योग से प्राप्त प्रस्ताव का तत्काल क्षेत्रीय स्तर पर विश्लेषण किया जाएगा। जरुरत होने पर अन्य जोनल रेलवे और रेलवे बोर्ड से सहायता मांगी जाएगी। बोर्ड स्तर पर स्थापित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट ऐसे प्रस्तावों की प्राप्ति से एक सप्ताह के समय सीमा मे निर्णय लेगी।

----

जोधपुर सहित मण्डल मुख्यालयों पर इकाइयां गठित

उत्तर पश्चिम रेलवे पर मुख्यालय व जयपुर के साथ जोधपुर, अजमेर और बीकानेर मण्डलों में बिजनेस डवलपमेंट यूनिट का गठन किया गया है। इस यूनिट में परिचालन, वाणिज्य, यांत्रिक, इंजीनियरिग व वित्त विभाग से एक-एक वरिष्ठ अधिकारी सहित पांच अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यालय स्तर पर मुख्य माल यातायात प्रबंधक (सीएफटीएम) व मंडल स्तर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) इन यूनिटों में समन्वयक का कार्य करेंगे, जिनसे उद्यमी सीधे संपर्क कर सकेंगे।

---

रेलवे से माल यातायात को दुगुना करने के लिए जोनल व मण्डल स्तर पर बिजनेस डवलपमेंट यूनिट का गठन किया गया है।

अभय शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग