9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धंधा चौपट हो रहा, अब दुकानें खोली जाए

- व्यापारियों ने विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 28, 2021

धंधा चौपट हो रहा, अब दुकानें खोली जाए

धंधा चौपट हो रहा, अब दुकानें खोली जाए

जोधपुर।
कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में व्यापार-धंधे प्रभावित हो रहे है। रिटेल व्यापारियों के धंधें चौपट हो रहे है। अपने प्रतिष्ठान खुलवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ व नई सड़क व्यापार संघ की ओर से व्यवसाय को अनलॉक प्रक्रिया में शामिल करने के लिए शहर विधायक मनीषा पंवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें राज्य सरकार द्वारा त्रिस्तरीय जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत जारी गाइडलाइन में निर्देशित अनलॉक प्रक्रिया का हवाला देते हुए लंबे समय से त्रासदी झेल रहे सभी व्यवसायियो के प्रतिष्ठान खुलवाने की मांग की गई।
संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी व सचिव दिलीप जैन ने बताया कि जिस तरह से इंडस्ट्रीज, शराब, ऑप्टिकल्स, सब्जी, डेयरी व किराना व्यवसाय को छूट दी गई है। उसी प्रकार अब कपड़ा, ज्वैलरी व अन्य व्यवसाय को भी एक जून से प्रतिष्ठान खोलने की राहत दी जाए। जोधपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन सचिव नवीन सोनी ने 15 जून से ज्वैलरी पर हॉलमार्क की अनिवार्यता लागू होने से पहले 1 जून से 1 ज्वैलरी सेक्टर को संरक्षण देने की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग