9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोर तक दिलकश आतिशबाजी से चहुंओर छाया उल्लास

  - शुक्रवार को दिन भर चला रामाश्यामा का दौर, गोवद्र्धन पूजन के साथ ही मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव शुरू
2 min read
Google source verification
भोर तक दिलकश आतिशबाजी से चहुंओर छाया उल्लास

भोर तक दिलकश आतिशबाजी से चहुंओर छाया उल्लास

जोधपुर. आनंद-उल्लास के माहौल में दीपोत्सव की शाम महालक्ष्मी के साथ प्रथम पूज्य गणेश व सरस्वती के षोडशोपचारपूर्वक पूजन के बाद शुरू हुआ आतिशबाजी का दौर शुक्रवार भोर तक अनवरत जारी रहा। शुक्रवार को पूरे दिन व देर शाम तक परम्परागत रामा-श्यामा का दौर जारी रहा। उत्साहित शहरवासियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर दिवाली की शुभकामनाएं दी। भीतरी शहर में मुस्लिम भाइयों ने भी दीपोत्सव की बधाई देकर सूर्यनगरी की गंगा यमुनी संस्कृति का निर्वहन किया। कोविडकाल के लंबे अर्से बाद लोगों ने अपने रिश्तदारों के घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

घरों के बाहर गोवद्र्धन पूजन, मंदिरों में 56 भोग
महालक्ष्मी पूजन के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह घरों के बाहर गोवद्र्धन पूजन कर घरों में बनाए गए पकवानों का प्रसाद चढ़ाकर खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की गई। शुक्रवार अलसुबह घरों की दहलीज के बाहर गृहलक्ष्मियों ने गोवद्र्धन पूजन कर घरों में बनाए गए पकवानों का प्रसाद चढ़ाया और परिवार के सदस्यों की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की। शहर के सभी प्रमुख वैष्णव मंदिरों में शुक्रवार से अन्नकूट महोत्सव की धूम आरंभ हो गई। कटला बाजार स्थित कुंज बिहारी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। तनावड़ा फ ांटा स्थित राधा गोविंद मंदिर, (इस्कॉन) जोधपुर में गोवर्धन पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के रामदेव बाबा मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव शनिवार को मनाया जाएगा।

पंचपर्व का समापन आज

कार्तिक त्रयोदशी 'धनतेरसÓ से शुरू हुए पंचपर्व के अंतिम दिन शनिवार को भाई दूज यम द्वितीया पर्व मनाया जाएगा। विवाहित बहनें अपने भाई को घर आमंत्रित कर हाथों से भोजन कराएगी व आरती उतार कर उनके दीर्घायु, खुशहाली और समृद्धि की कामना करेगी। भाइयों की अकाल मृत्यु से रक्षा के लिए बहनो की ओर से रक्षा सूत्र बांधकर उनकी खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की जाएगी। भाई दूज यम द्वितीया के उपलक्ष्य में पवित्र सरोवरों-जलाशयों के तट पर दीपदान किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग