9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी फर्में बना करोड़ों की ठगी का आरोपी सीए फिर गिरफ्तार

- करोड़ों की जीएसटी चोरी के लिए फर्जी फर्में बनाने का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
फर्जी फर्में बना करोड़ों की ठगी का आरोपी सीए फिर गिरफ्तार

फर्जी फर्में बना करोड़ों की ठगी का आरोपी सीए फिर गिरफ्तार

जोधपुर. राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने करोड़ों रुपकी जीएसटी चोरी के लिए फर्जी फर्में बनाने के आरोपी सीए को सोमवार को एक बार फिर गिरफ्तार किया। जमानत पर छूटने के बाद से वह फरार हो गया था और सोमवार देर रात ही जयपुर से घर लौटा था।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि प्रकरण में आरोपी सीए शंकर नगर निवासी गौरव माहेश्वरी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसे इस मामले में जिला व सेशन कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिला था, लेकिन स्टे हटते ही वह मुम्बई, पुणे, गांधीनगर, अहमदाबाद व जयपुर भाग गया था। उसको पकडऩे के लिए पुलिस गुजरात के गांधी नगर पहुंची थी, लेकिन वह अहमदाबाद और फिर जयपुर आ गया था। पुलिस भी उसके पीछे-पीछे जयपुर पहुंच गई थी, लेकिन वह सोमवार रात जोधपुर में घर लौट आया था। पुलिस भी सादे वस्त्रों में तैनात होकर उसे बाहर निकलने का इंतजार करने लगी। आखिर में पुलिस ने घर में दबिश दी, लेकिन सीए ने खुद को घर में बंद कर लिया। काफी देर तक उसने दरवाजा तक नहीं खोला। काफी समझाइश के बाद बाहर आने पर पुलिस ने गौरव को पकड़ लिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग