9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीए गौरव प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

- करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
सीए गौरव प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

सीए गौरव प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

जोधपुर. राज्य कर विभाग की एंटी इवेजन विंग टीम ने बुधवार को करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी मामले में आरोपी गौरव माहेश्वरी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद उदयमंदिर पुलिस थाने के लॉकर में भेज दिया। उसे गुरुवार सुबह आर्थिक अपराध न्यायालय (जोधपुर महानगर) के समक्ष पेश किया जाएगा। इस मामले में एक अन्य आरोपी जयपुर की महिला सीए परिधि जैन को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

राज्य कर आयुक्त डॉ. प्रीतम बी यशवंत के आदेश और संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) केके व्यास के निर्देशानुसार विंग के मुखिया भारतसिंह शेखावत के नेतृत्व में गठित टीम गौरव माहेश्वरी को प्रोडक्शन वारंट पर केंद्रीय जेल जोधपुर से कर भवन लाई। टीम सदस्यों ने करीब 2 घंटे तक उससे पूछताछ की व बयान लिए। अपराध साबित होने पर जीएसटी कानून के तहत आरोपी सीए गौरव को कर भवन में ही शाम 4.30 बजे गिरफ्तार किया।
महिला सीए का जमानत आवेदन खारिज
आर्थिक अपराध न्यायालय जोधपुर महानगर के न्यायाधीश राकेश गोयल ने अन्य आरोपी सीए परिधि जैन का जमानत आवेदन खारिज कर दिया गया। सुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों व अतिरिक्त लोक अभियोजक ने जमानत आवेदन पर परिधि के वकील के तर्कों का विरोध किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग