3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मशीन ठीक करने आया और झाड़-फूंक के बहाने जेवर-रुपए ले भागा…

- मशीन मरम्मत के लिए आए व्यक्ति ने महिला को झांसे में लेकर धोखाधड़ी की

less than 1 minute read
Google source verification
मशीन ठीक करने आया और झाड़-फूंक के बहाने जेवर-रुपए ले भागा...

मशीन ठीक करने आया और झाड़-फूंक के बहाने जेवर-रुपए ले भागा...

जोधपुर।
माता का थान थानान्तर्गत 80 फुट रोड पर गुरु राजाराम नगर द्वितीय स्थित मकान में मशीन मरम्मत के बहाने आए एक व्यक्ति ने झाड़-फूंक व बच्चे की तबीयत ठीक करने का झांसा देकर महिला से सोना-चांदी व नौ हजार रुपए लेकर चंपत हो गया। 15 दिन तक इंतजार करने के बाद ठगी का एहसास होने पर महिला थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार गुरु राजाराम नगर द्वितीय निवासी भगवती शर्मा पत्नी अनिल जोशी ने भगवानाराम उर्फ दीपक के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले भगवानाराम को मशीन मरम्मत करने के लिए घर बुलाया गया था। तब उसने झाड़-फूंक करने की जानकारी भी दी थी। उसने घर में शांति व बच्चे की तबीयत ठीक करने के लिए सोना व चांदी मांगा। झांसे में आई महिला ने उस व्यक्ति को सोने व चांदी की दो-दो अंगूठी और नौ हजार रुपए दिए। उसने दूसरे दिन लौटने का झांसा दिया था, लेकिन वह लौटकर नहीं आया। उसने किसी को भी बताने से इनकार किया था। 15 दिन तक न लौटने पर महिला ने सम्पर्क किया तो वह टालमटोल करने लगा। अब उसने फोन बंद कर दिया।

Story Loader