9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेश मंदिर में तुलसी पौधे और गंगाजल भेंट कर अभियान की शुरुआत

समाजसेवी एवं राष्ट्रवादी विचारधारा की मुखर आवाज रहे मक्खन जोशी की स्मृति और उड़ान फाउंडेशन के द्वारा निर्मल मन अभियान की शुरुआत की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
गणेश मंदिर में तुलसी पौधे और गंगाजल भेंट कर अभियान की शुरुआत

गणेश मंदिर में तुलसी पौधे और गंगाजल भेंट कर अभियान की शुरुआत

जोधपुर। समाजसेवी एवं राष्ट्रवादी विचारधारा की मुखर आवाज रहे मक्खन जोशी की स्मृति और उड़ान फाउंडेशन के द्वारा निर्मल मन अभियान की शुरुआत की गई। रातानाडा गणेश मंदिर में भगवान गणेश को तुलसी का पौधा और गंगा जल अर्पित कर अभियान का आगाज किया गया।
उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी के सचिव अविनाश जोशी के सहयोग से यह अभियान जयपुर से शुरू किया गया। इसके बाद बीकानेर और अब जोधपुर से शुरुआत हुई। तुलसी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। इसी कारण शहर में सैकड़ों लोगों को गंगाजल और तुलसी का पौधा वितरित किया जाएगा। आमजन के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध जनों को भी यह भेंट कर एक संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर दुष्यंत व्यास, राजेंद्र कुमावत, निरंजन सिंह राठौड़, विष्णु अबोटी, नागेंद्र शेखावत, हिमांशु कच्छवाहा, अजय सिंह परिहार, पंकज व्यास मौजूद थे। पूर्व में इस अभियान की शुरुआत जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व अन्य ने की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग