9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारपीट कर कैम्पर लूटी, तोड़-फोड़ कर लावारिस छोड़ी

- भूखण्ड पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में फिर विवाद
less than 1 minute read
Google source verification
मारपीट कर कैम्पर लूटी, तोड़-फोड़ कर लावारिस छोड़ी

मारपीट कर कैम्पर लूटी, तोड़-फोड़ कर लावारिस छोड़ी

जोधपुर.
भूखण्ड पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद में सूरसागर थानान्तर्गत रावटी क्षेत्र में मारपीट कर बोलेरो कैम्पर लूट ली और फिर तोड़-फोड़ कर काली बेरी के लावारिस क्षेत्र में छोड़ दी गई। आरोपियों का सुराग नहीं लग सका।

पुलिस के अनुसार रावटी निवासी भजनलाल पुत्र सोहनराम बिश्नोई की शिकायत पर अभिषेक चारण उर्फ भमसा व अन्य के खिलाफ लोहे के पाइप से हमला कर बोलेरो कैम्पर लूटने का मामाल दर्ज कराया। हालांकि तोड़-फोड़ के बाद कैम्पर लावारिस हालत में कालीबेरी क्षेत्र में मिल गई।

आरोप है कि भूखण्ड पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर एक बजे वह अपने भाई के साथ घर से निकल रहा था। तभी आरोपी वहां आए और बोलेरो कैम्पर के पास रूके। लोहे के पाइप व पत्थरों से हमला कर दिया। यह देख दोनों भाई कैम्पर वहीं छोड़ भाग निकले। आरोपियों ने एसयूवी चढ़ाने का प्रयास भी किया। फिर आरोपी उसके कैम्पर लूटकर ले गए। पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। तलाश कराने पर कैम्पर काली बेरी के पास मिल गई। उसमें तोड़-फोड़ की गई थी।

सात दिन पहले भी जानलेवा हमला
भजनलाल व अनिल भादू के बीच भूखण्ड पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। गत बीस अक्टूबर को बालसमन्द रोड पर चार-पांच वाहनों में सवार युवकों ने भजनलाल की गाड़ी पर जानलेवा हमला किया था। मण्डोर थाने में मामला दर्ज है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग