9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैनाल पर बना पुल धराशयी, बड़ा हादसा टला

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. जोधपुर लिफ्ट कैनाल के आरडी 66 पर बना पुल मंगलवार रात धराशयी हो गया।
2 min read
Google source verification
canal bridge damage

फलोदी के पास आरडी 66 पर टुटा पुल

दरअसल देर रात इस पुल से एक जीप गुजर रही थी। जीप के पुल पर पंहुचते ही पुल भर-भराकर धराशयी हो गया तथा पुल का मलबा और जीप बहते कैनाल के पानी में गिर गए। सूचना मिलते ही लोग मौके पर पंहुच गए और जीप एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया तथा कुछ समय मशक्कत कर जीप को भी बाहर निकाल लिया गया। गमीनत रही कि जीप एक व्यक्ति ही सवार था तथा समय रहते लोगों ने उसे बचा लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया और जनहानि नहीं हुई। कैनाल पर बने इस तरह के कई पुल जर्जर हाल में है तथा उनकी मरम्मत के लिया कोई कदम नही उठाया जा रहा है। इसी का नतीजा है की यह पुल भी धराशयी हो गया।

पिछले लम्बे समय से जर्जर हाल में था पुल -
जानकारी के अनुसार जोधपुर लिफ्ट कैनाल के पंम्पिंग स्टेशन नं. ५ पर श्यामलाल की ढाणी व जोड़ के बीच आवागमन के लिए नहर पर एक पुल बना हुआ है, जो पिछले लम्बे समय जर्जर हालत में ही था। आज रात यहां से जीप गुजरी तो पुल धराशयी हो गया तथा जीप भी नहर में गिर गई। जीप एक व्यक्ति सवार था, जिसे बचा लिया गया तथा रात में ही जीप को बाहर निकाल दिया गया था। पुल धराशयी होने से मलबा नहर में गिर गया तथा लोगों के आवागमन में मुसीबत खड़ी हो गई। साथ ही यहां से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी लम्बा रास्ता तय करना पड़ा।
मलबा हटाया, लगाए जाएंगे पाइप-
सूचना मिलने जोधपुर लिफ्ट कैनाल के सहायक अभियंता श्यामसिंह व जीसीकेसी के भगवानदास पुरोहित मौके पर पंहुचे तथा एस्कावेटर मशीन बुलाकर नहर से पुल का मलबा हटवाया। धराशयी हुए पुल की जगह पर पाइप लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी तथा क्लोजर या अन्य मरम्मत कार्य के दौरान आगामी दिनों में यहां पुल का निर्माण करवाया जाएगा।
-------------------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग