
raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, Rajasthan Ka Ran, Osian news, osian news in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi
जोधपुर. ओसियां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोक कर 16 वादे बनाम 16 बीघा जमीन को जनता के हवाले करने वाले एकलखोरी निवासी विशेक विश्नोई चुनावी प्रचार प्रसार में लग गये हैं। प्रतिदिन आम जनता के बीच जा करके किसान पुत्र को समर्थन व वोट देने की अपील कर रहे हैं। युवा उन्हें क्रंतिकारी के साथ परिवर्तन के रूप में देख रहे हैं। वहीं आम लोगों के बीच उनकी सादगी व उनके काम करने के तरीके काफी पसंद आ रहे हैं। लोगों को 16 वादें लिखित में सौंप रहे हैं। अगर 16 वादे पूरे नहीं होने पर जमीन जनता के हवाले कर देगें। वैसें निर्दलीय उम्मीदवार अभी राजनीतिक सुखिर्यों में आ गए हैं। साथ ही राजस्थान की राजनीतिक में चर्चा के विषय पर विशेक विश्नोई दाव लगा रहे हैं। जनसम्पर्क के दौरान धरातल पर आमजन का सहयोग देखने को मिल रहा हैं। विश्नोई ने बताया कि वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और इनके पास इतने करोड़ों लाखों रुपए नहीं हैं कि वह खर्च कर सके। इसलिए वह जनता से सहयोग लेंगे और उन्हीं से चुनाव लड़ेंगे। युवा इस बार ओसियां सीट से उन्हें जीत के प्रबल मान रहे हैं। सोशल मीडिया के दोस्तों के जरिए चुनाव में पैसा जुटाया जाएगा और काफी सैकड़ों फोन आ रहे हैं। मटका लेकर कर रहे चंदा विशेक विश्नोई मटके से चंदा एकत्रित कर रहे हैं। जिसमें मटके को लेकर लोग बहुत ही आकर्षित है। मटके में 1 से लेकर 10 रुपए तक का ही सहयोग लें रहे हैं। विश्नोई ने बताया कि वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे। किसी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। उनका तीसरा मोर्चा समर्थन करता है तो उनका स्वागत है। वो उनके मोर्चे से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन जनता से किये वादे व अपने विचारों से कभी समझौता नहीं करेंगे।
Updated on:
02 Nov 2018 03:09 pm
Published on:
02 Nov 2018 03:09 pm
