9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीरांगनाओं तक पहुंचेंगी सैन्य अधिकारियों की पत्नियां, 2 हजार किलोमीटर तक करेंगी सफर

सदर्न स्टार आवा ऑल वूमेन कार रैली
less than 1 minute read
Google source verification
वीरांगनाओं तक पहुंचेंगी सैन्य अधिकारियों की पत्नियां, 2 हजार किलोमीटर तक करेंगी सफर

वीरांगनाओं तक पहुंचेंगी सैन्य अधिकारियों की पत्नियां, 2 हजार किलोमीटर तक करेंगी सफर

जोधपुर. मारवाड़ क्षेत्र की वीरांगनाओं का अभिंनदन करने सैन्य अधिकारियों की पत्नियां गुरुवार सुबह कार रैली के रूप में जोधपुर मिलिट्री स्टेशन (Military station jodhpur) से रवाना हुईं। सदर्न स्टार आवा ऑल वूमेन कार रैली को भारतीय सेना (Indian army) के पुणे स्थित दक्षिणी कमान की आवा क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीता नैन ने झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में 15 वाहनों में 28 सैन्य अधिकारियों और जवानों की पत्नियां सवार थीं। जैसलमेर, बाड़मेर, उदयपुर और नसीराबाद से होते हुए अलवर में रैली का समापन होगा। पांच दिन में करीब 2 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगी। रास्ते में रैली की प्रतिभागी 'वीर नारी-वीर माता' और सशस्त्र बलों के जवानों की विधवाओं तक पहुंचेंगी। इन परिवारों के साथ एकजुटता को और मजबूत करने के लिए उनका अभिनंदन करेंगी। रास्ते में वीर नारियों और विधवाओं के लिए नागरिक और सेना अधिकारियों के समन्वय से चिकित्सा जांच शिविर, पेंशन और प्रलेखन संबंधी शिविर और विभिन्न लाभों पर सूचना कियोस्क जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

छात्राओं को करेंगी प्रेरित

कार रैली में शामिल सैन्य अधिकारियों की पत्नियां युवा छात्राओं और एनसीसी कैडेटों से मुलाकात कर उन्हें सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेंगी। वे राष्ट्रीय सैन्य स्कूल, अजमेर में कैडेटों के साथ संवाद करेंगी।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार रैली को रवाना करने से पूर्व पुणे स्थित दक्षिणी कमान की आवा क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीता नैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष कोणार्क आवा पूनम कपूर समेत अन्य महिलाओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स और स्कूल के छात्र-छात्रा भी शामिल हुए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग