
सुचारू यातायात के लिए क्रेनों से हटवाए ठेले
जोधपुर.
शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर प्रमुख मार्गों पर क्रेनों की मदद से हाथ ठेले हटवाए। वहीं, नौनिहालों की सुरक्षा के लिए 79 बाल वाहिनियों की जांच कर नौ बाल वाहिनियों के एमवी एक्ट में चालान बनाए गए।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) विनीता ने बताया कि जालोरी गेट से 5वीं रोड सर्किल, जलजोग से 12वीं रोड चौराहा व पावटा चौराहे से खेतसिंह बंगला तक सड़कों पर खड़े फल व सब्जी व अन्य ठेलों को हटाया गया। कई ठेले जब्त किए गए।
उधर, नौनिहालों की सुरक्षा के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) रविन्द्र बोथरा व नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सुबह सुबह सात से दस बजे और दोपहर 12 से दो बजे तक 79 बाल वाहिनियां रोककर जांच की गई। क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाने व कोविड नियमों की पालना न करने वाली नौ बाल वाहिनियों के एमवी एक्ट में चालान बनाए गए।
Published on:
02 Dec 2021 01:22 am
