9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईकोर्ट कॉलोनी में मवेशियों का आंतक

कई बार मवेशियों के कारण लोग चोटिल होकर पहुंचे अस्पताल
less than 1 minute read
Google source verification
हाईकोर्ट कॉलोनी में मवेशियों का आंतक

हाईकोर्ट कॉलोनी में मवेशियों का आंतक

जोधपुर.शहर के रातानाडा स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी में रहने वाले लोग सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों से खासे परेशान हैं। कई बार लड़ते-लड़ते मवेशी घर के बाहर खड़े वाहन क्षतिग्रस्त कर देते है। आलम यह है कई परिजन तो मवेशियों से परेशान होकर बच्चों को घर के बाहर खेलने तक नहीं जाने देते। क्षेत्रवासियों का कहना है कई बार शिकायत की लेकिन निगम कार्मिक उनकी नहीं सुनते। जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है।

यहां भी पशुओं का जमावड़ा

रोजाना घर के सामने मवेशियों का डेरा लगा रहता है। जिससे आने-जाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई महिलाएं सड़क किनारे चारा बेचती है। उन पर भी रोक लगनी चाहिए।

- सुनीलकुमार गुर्जर, हाईकोर्ट कॉलोनी रातानाडा

शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान

इसको लेकर कई बार शिकायत की लेकिन समाधान अभी तक नहीं हुआ। सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों के कारण कभी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।

- मोहनसिंह, हाईकोर्ट कॉलोनी रातानाडा

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग