
Thirty-five students of Class XI and 12 students passed
जोधपुर.CBSE 10th Board Result Declared: सीबीएसई की ओर से सोमवार को कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया। सीबीएसई ने दसवीं का परिणाम समय से पहले तैयार कर लिया था। सोमवार को अजमेर सहित सभी रीजन का परिणाम जारी किया गया। इस साल बोर्ड से ही सभी विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराई हैं। अजमेर रीजन में दसवीं में करीब 1 लाख 90 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार CBSE ने परीक्षा समाप्त होने के एक माह से भी कम समय में 2 मई को अप्रत्यशित रूप से कक्षा 12वीं के सभी संकायों का परिणाम जारी कर दिया था। परिणाम में लड़कियों ने फिर बाजी मारी थी। अधिकतम अंक प्राप्त करने वालों में भी लड़कियां आगे ही रही। हालांकि पहले परिणाम 15 मई के बाद आने की संभावनाएं लगाई जा रही थी। लेकिन बोर्ड ने परीक्षा समाप्त होने के 28 दिन में ही परिणाम जारी कर दिया। परिणामों को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अचानक जारी किए गए परिणामों को लेकर विद्यार्थी हैरान भी हैं।
Updated on:
06 May 2019 03:51 pm
Published on:
06 May 2019 03:23 pm
