9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात को जन्मदिन मनाया, सुबह पत्नी की गला घोंटकर हत्या

- अलग रहने वाली भाभी को पत्नी की तबीयत खराब होने का बताकर पति फरार
2 min read
Google source verification
रात को जन्मदिन मनाया, सुबह पत्नी की गला घोंटकर हत्या

रात को जन्मदिन मनाया, सुबह पत्नी की गला घोंटकर हत्या

जोधपुर.
नागौरी गेट थानान्तर्गत किला रोड स्थित मकान में एक युवक ने पलंग पर सो रही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर सड़क के दूसरी तरफ रहने वाली भाभी को पत्नी की तबीयत खराब होने का बताकर फरार हो गया।

सहायक पुलिस आयुक्त (केन्द्रीय) देरावरसिंह ने बताया कि मुख्य किला रोड निवासी ज्योति (26) पत्नी महेन्द्र चौहान की गला घोंटकर हत्या की गई है। पति महेन्द्र फरार है। झालामण्ड में रहने वाले मृतका के पिता सुरेश कुमार सैन ने अपने जवाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। वारदात के बाद महेन्द्र मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि महेन्द्र की शादी सात-आठ वर्ष पूर्व ज्योति से हुई थी। उसे एक पुत्री व पुत्र है। सुबह 6-7 बजे ज्योति व उसके बच्चे सो रहे थे। नींद से उठे महेन्द्र पर खून सवार हो गया। उसने सोई पत्नी का गला घोंट दिया। कुछ देर झटपटाने के बाद उसका दम टूट गया। तब महेन्द्र सड़क के दूसरी तरफ रहने वाले अपने बड़े भाई के घर गया और भाभी को ज्योति की तबीयत खराब होने व जाकर संभालने की जानकारी दी। इतना बताकर वह बाइक पर गायब हो गया। भाभी अपने देवर के घर पहुंची तो देवरानी को देख होश उड़ गए। बच्ची पास ही सो रही थी। उसने अपने पति व अन्य परिजन को बुलाया व ज्योति को महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घरवालों ने पीहर और फिर पुलिस बुलाई।

फिलहाल हत्या का कारण पता नहीं लगा है। आरोपी घर में ही पेंटिंग व हैण्डीक्राफ्ट के छोटे-मोटे सामान की दुकान चलाता था। महेन्द्र का मंगलवार को जन्मदिन था। रात को घर में सभी ने जन्मदिन भी मनाया था। फिर संभवत: दोनों में झगड़ा हुआ। पुलिस को अंदेशा है कि पत्नी पर संदेह के चलते उसने हत्या की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग