9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोदाम से सीमेंट चोरी, तीन गिरफ्तार

गोदाम से सीमेंट चोरी, तीन गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
गोदाम से सीमेंट चोरी, तीन गिरफ्तार

गोदाम से सीमेंट चोरी, तीन गिरफ्तार

जोधपुर.
बनाड़ थाना पुलिस ने नांदड़ी में बालाजी नगर स्थित एक कम्पनी के गोदाम से सीमेंट के दो सौ कट्टे व अन्य सामग्री चुराने के मामले में मंगलवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि बालाजी नगर में रोहिणा रॉयल रेजीडेंसी की ओर से निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं पर बिल्डिंग मैटिरियल सामग्री का गोदाम भी बना हुआ है, जहां ईटों की दीवार तोड़कर चोरों ने सीमेंट के दो सौ कट्टे और पीवीसी पाइप आदि चुरा लिए थे। कम्पनी के मुनीम अमरसिंह को इस संबंध में सोमवार को पता लगा। उसने चोरी का मामला दर्ज कराया। जांच अधिकारी एएसआइ कुशालराम, हेड कांस्टेबल सीताराम व कांस्टेबल राजेन्द्र सिलारी ने संदिग्धों से जांच व पूछताछ के बाद खोखरिया निवासी प्रकाश (२२) पुत्र गणपतराम, नांदड़ी निवासी पूनाराम (४६) पुत्र गणेशराम और गुजरावास निवासी ओमाराम (३६) पुत्र रेवतराम को गिरफ्तार किया। इनसे चोरी का माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग