
जोधपुर.
राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के आयुर्वेद चिकित्सालय में बच्चों में होने वाली Cerebral palsy बीमारी का इलाज भी किया जा रहा है। चिकित्सालय में डॉ. दिनेश रॉय के निर्देशन में इस बीमारी का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ ऐसे बच्चों का इलाज भी यहां हो रहा है, जिन बच्चों का ऐलोपैथी में इलाज संभव नहीं हुआ था।