9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यालय जा रही शिक्षिका के गले से चेन लूटी, हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार लुटेरा फरार

कुड़ी भगतासनी थाने से कुछ ही दूर सेक्टर आठ चौराहे पर बुधवार सुबह मोपेड पर विद्यालय जा रही शिक्षिका के गले से मोटरसाइकिल सवार हेलमेट पहने लुटेरे ने सोने की चेन लूट ली और भाग निकला। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस लुटेरे का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
less than 1 minute read
Google source verification
chain snatching cases in jodhpur

विद्यालय जा रही शिक्षिका के गले से चेन लूटी, हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार लुटेरा फरार

जोधपुर. कुड़ी भगतासनी थाने से कुछ ही दूर सेक्टर आठ चौराहे पर बुधवार सुबह मोपेड पर विद्यालय जा रही शिक्षिका के गले से मोटरसाइकिल सवार हेलमेट पहने लुटेरे ने सोने की चेन लूट ली और भाग निकला। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस लुटेरे का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

थानाधिकारी मुक्ता पारीक के अनुसार केबीएचबी में सेक्टर दो निवासी रेखा पत्नी कौशल तिवारी क्षेत्र की निजी विद्यालय में शिक्षिका है। वह सुबह सात बजे मोपेड पर घर से विद्यालय जा रही थी। सेक्टर आठ चौराहे पर बाइक पर हेलमेट पहने एक युवक महिला के पास आया और गले में झपट्टा मार एक तोला सोने की चेन लूट ली। फिर वह तेजी से भाग निकला।

शिक्षिका ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन सुबह का समय होने से लुटेरा ओझल हो गया। बाद में वह थाने पहुंची और लूट का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से तलाश शुरू की, लेकिन लुटेरे का कोई सुराग नहीं लग पाया।

वारदात को लेकर पुलिस के हाथ-पांव फूले
चेन लूट व उससे कुछ घंटे पूर्व एक व्यक्ति की हत्या को लेकर कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी लूट के बारे में जानकारी देने से कन्नी काटते रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग