9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Challan : चालान से जेब पर 3.73 करोड रुपए की चपत

- जान जोखिम में डाल आमजन चला रहे हैं वाहन- सीट बेल्ट न पहनने के मात्र 5 हजार चालान बने
2 min read
Google source verification
,

Challan : चालान से जेब पर 3.73 करोड रुपए की चपत,Challan : चालान से जेब पर 3.73 करोड रुपए की चपत

जोधपुर।
मोटर व्हीकल (एमवी) एक्ट (MV Act) के नए प्रावधान के तहत चालान (Challan in MV act) बनने पर जुर्माना राशि में कई गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। सड़क हादसों और आर्थिक नुकसान से बचने के लिए आमजन को यातायात के सभी नियमों की पालना करनी चाहिए, लेकिन जोधपुरवासी नियमों की पालना में फिसड्डी नजर आ रहे हैं। यातायात पुलिस ने चालू वर्ष के आठ माह में 1,22,693 चालान बनाकर 3 करोड़ 73 लाख रुपए से अधिक राशि (3.73 Crore Rs penalty recived by challan) वसूले हैं। नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर सर्वाधिक 39 हजार सात सौ, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी के 25 हजार पांच सौ और बिना हेलमेट के 11 हजार से अधिक चालान बनाए गए हैं।
सीट बेल्ट के मात्र 3.45 प्रतिशत चालान
तेज रफ्तार, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना, बगैर हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और शराब पीकर वाहन चलाना सड़क हादसों के लिए प्रमुख कारण मानें जाते हैं। हादसे रोकने के लिए जिम्मेदार एमवी एक्ट के पुलिस विभिन्न मदों में जांच और चालान बना रही है। बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने के 5011 चालान बनाए गए हैं। जो कुल चालान के सिर्फ 3.45 प्रतिशत हैं।
शराब पीकर वाहन चलाने पर दस हजार तक जुर्माना
कोरोना संक्रमण के बाद यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के संबंध में फिर से जांच व कार्रवाई शुरू की है। चालू वर्ष में ऐसे 177 वाहनों के चालान बनाए गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर पांच हजार से दस हजार रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है।
-----------------------------------------------
चालान से जुर्माना राशि
हेड--------------------वर्ष 2020-----------------वर्ष 2021----------------------वर्ष 2022
चालान----------------83660-------------------1,13,259----------------------1,22,693
प्रशमन राशि---------1,40,28,450-------------3,48,10,900------------------3,73,11,200
(नोट :- आंकड़े 1 जनवरी से 31 अगस्त के तुलनात्मक हैं।)
-------------------------------------------------------------
एमवी एक्ट में प्रमुख चालान---
हेड--------------------------------------------कुल चालान
नो पार्किंग में वाहन खड़े करना------------------39710
बिना वर्दी नगरीय परिवहन वाहन संचालन-------10411
बगैर सीट बेल्ट --------------------------------5011
बिना हेलमेट-----------------------------------11274
दुपहिया वाहन पर तीन सवारी------------------25522
मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना--------2059
रंगीन व काले शीशे----------------------------10197
पिलीयन राइडर-------------------------------1114
शराब पीकर वाहन चलाना---------------------177
(नोट : - आंकड़े 1 जनवरी से 31 अगस्त तक के हैं।)
-------------------------------------------
यातायात नियमों की पालना करें
'सड़क हादसे रोकने व एमवी एक्ट के नियमों की पालना के लिए यातायात पुलिस की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। सीट बेल्ट, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, काले शीशे व लोहे के अवैध बम्पर लगे वाहनों पर विशेष तौर पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, तेज रफ्तार में वाहनों पर अंकुश के लिए हाइवे पर इंटरसेप्टर वाहन जांच के लिए तैनात है।'
चैनसिंह महेचा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात जोधपुर।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग