9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पारा लुढकऩे और हल्का कोहरा रहने की संभावना

Jodhpur Weather - माउंट आबू में पारा फिर जमाव बिंदु पर
less than 1 minute read
Google source verification
पारा लुढकऩे और हल्का कोहरा रहने की संभावना

पारा लुढकऩे और हल्का कोहरा रहने की संभावना

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह हवा में नमी की अधिकता के कारण कई जगह ओंस गिरी और हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में भी तापमान में गिरावट आने से पारा 25 डिग्री के पास पहुंच गया। माउंट आबू में तापमान फिर से जमाव बिंदु पर 0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हालांकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री पहुंच जाने से दिन में कड़ाके की सर्दी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से अब शनिवार से उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। साथ ही अगले एक-दो दिन हल्के से लेकर मध्यम कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

सूर्य नगरी में शुक्रवार सुबह हल्की ओंस गिरी। खुले मैदान और घर के बाहर की गाडिय़ों पर नमी नजर आई। सुबह हल्का कोहरा भी छाया हुआ था। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री होने से सर्दी का भी असर रहा। दिन चढऩे के साथ मौसम खुल गया लेकिन वातावरण में आद्र्रता अधिक होने से ठंडक घुली रही। दोपहर में तापमान 25.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 10.6 और अधिकतम 26.8 डिग्री रहा। जैसलमेर में रात का पारा 9.3 और दिन का 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 12.7 और अधिकतम 27.6 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग