9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather: मौसम में बदलाव, लौटने लगी सर्दी

Rajasthan Weather
less than 1 minute read
Google source verification
Weather: मौसम में बदलाव, लौटने लगी सर्दी

Weather: मौसम में बदलाव, लौटने लगी सर्दी

जोधपुर. तापमान में बढ़ोतरी, शुष्कता और सूरज के भृकुटि तानने से बुधवार को मौसम में तपिश का अनुभव होने लगा। बंद इमारतों सहित कई कार्यस्थलों पर एकबारगी पंखे शुरू करने पड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारे में और उछाल आने से गर्मी का असर बढ़ेगा।

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य के करीब ही था। सुबह सुहाना मौसम बना हुआ था। धूप निकलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम में तपिश का असर बढ़ने लगा। अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में आपेक्षिक आर्द्रता भी 29 से 42 डिग्री के मध्य रही। इससे इस सीजन में पहली बार दोपहर में तपिश महसूस हुई। खुले स्थानों पर हवा के कारण पंखे चलाने की िस्थति नहीं हुई लेकिन बंद इमारतों में पंखें शुरू करने पड़ गए। कई दफ्तरों में भी पंखे शुरू हो गए।

गर्म कपड़े वापस अंदर
सर्दी के लौटने के साथ ही अब गर्म कपड़ों में तपिश महसूस होने लगी है। गृहणियाें ने अब गर्म कपड़ों स्वेटर, जैकेट, शॉल को अंदर रखना शुरू कर दिया है। रजाइयां और मोटे कम्बल भी वापस इकठ्ठा करके अपने ठिकाने लगाए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग