9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना में भर्ती का झांसा, पचास अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़

- सेना से भगोड़ा सिपाही गिरफ्तार, एटीएस व आर्मी इंटेलीजेंस की सूरतगढ़ में कार्रवाई - सैन्य परिचय पत्र दिखाकर सेना में भर्ती का देता था झांसा, फर्जी जॉइनिंग लैटर तक भेजे - प्रति अभ्यर्थी वसूलता ३.७ लाख रुपए, घर से सेना की फर्जी मोहरें जब्त
2 min read
Google source verification
cheating on behalf of army recruitment

सेना में भर्ती का झांसा, पचास अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़

जोधपुर.
राज्य की एटीएस व आर्मी इंटेलीजेंस ने सेना में भर्ती के नाम पर फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजने वाले सेना के भगोड़े सिपाही को श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में गिरफ्तार किया। उससे सेना की फर्जी मोहरें जब्त की गई हैं। वह प्रति अभ्यर्थी ३.७ लाख रुपए वसूलता था। उसने पांच जिलों में लगभग पचास अभ्यर्थियों से करीब एक करोड़ रुपए की ठगी की है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस-एसओजी) उमेश मिश्रा ने बताया कि श्रीगंगानगर में जैतसर थानान्तर्गत सतजण्डा निवासी रामचन्द्र पुत्र सूरजाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। वह वर्ष २००९ में सेना में भर्ती हुआ था और पांच साल बाद ही वर्ष २०१४ में भगोड़ा हो गया था। पुलिस व सेना उसकी तलाश कर रही थी।
खुद का सैन्य परिचय पत्र के आधार पर वह जिले के ग्रामीणों को सेना में भर्ती कराने का झांसा देता था। बदले में वह प्रति अभ्यर्थी ३.७ लाख रुपए वसूलता था। उसके सूरतगढ़ में सेना में भर्ती कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से मोटी राशि का सौदा करने की सूचना मिली थी। इस पर एटीएस जोधपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश मौर्य के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने सूरतगढ़ में आर्मी इंटेलीजेंस व स्थानीय पुलिस के आधार पर तलाश शुरू की और गंगानगर रोड पर पावर हाउस के सामने से रामचन्द्र को हिरासत में लिया। बाद में उसके घर दबिश देकर तलाशी ली गई तो सेना की अनेक फर्जी मोहरें जब्त की गई। सूरतगढ़ थाने में एफआइआर दर्ज कर आरोपी रामचन्द्र मेघवाल को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

पांच जिलों में एक करोड़ रुपए वसूले
प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रामचन्द्र वर्ष २०१४ में सेना से भगोड़ा घोषित हुआ था। वर्ष २०१६ में उसने सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करना शुरू कर दिया। प्रति अभ्यर्थी ३.७ लाख रुपए वसूलने के बाद भर्ती न होने पर वह जिला बदल देता था। ताकि पकड़ में नहीं आए व अभ्यर्थी भी आसानी से झांसे में आ जाए। वह जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, नागौर व बीकानेर जिले ४३ अभ्यर्थियों से एक करोड़ रुपए ठगी कर चुका है।

राशि वसूलने के बाद फर्जी जॉइनिंग लेटर घर भेजे
अभ्यर्थियों से राशि वसूलने के बाद आरोपी रामचन्द्र सेना के कूटरचित दस्तावेज और सेना की फर्जी मोहरें लगे जॉइनिंग लेटर तैयार करता था। जिन्हें वह अभ्यर्थियों के घर तक भेजता था। एटीएस ने एेसे फर्जी जॉइनिंग लेटर भी जब्त किए हैं।

तीन बार हो चुका है गिरफ्तार
आरोपी रामचन्द्र के खिलाफ पुलिस स्टेशन सूरतगढ़ व हनुमानगढ़ में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। वह गिरफ्तार भी हो चुका है। आरोपी वर्ष २०१७ में हनुमानगढ़ के बहुचर्चित सामूहिक बलात्कार काण्ड में शामिल था। वह एक महीने तक जेल में बंद रहा था।

पांच जिलों में ४३ अभ्यर्थियों से ठगी

बीकानेर जिला : रामरतन मेघवाल निवासी उड़सर नोखा, श्याम सुंदर विश्नोई निवासी कागड़ा नोखा, अशोक कुमार विश्नोई, जांगड़ू, मदनलाल निवासी बज्जू, नेनकराम विश्नोई, मुक्ता प्रसाद नगर, दिनेश विश्नोई, मुक्ता प्रसाद नगर, बनवारीलाल विश्नोई, जज्जू कोलायत, अशोक विश्नोई, जांगड़, सुंदर लाल विश्नोई, जांगड़ू, सुरेन्द्र विश्नोई, उतसर, कैलाश विश्नोई, माणकसर, राकेश, माणकसर, हेमंत कुमार आचार्य, कोलायत।
जिला नागौर : प्रेमसुख विश्नोई, ढींगसरा, धन्नाराम विश्नोई, ढींगसरा, बजरंग विश्नोई, ढींगसरा, धीमाराम विश्नोई, भेड़, जगदीश विश्नोई, भेड़, संदीप विश्नोई, जगदीश विश्नोई, चावंडिया खींवसर, मनसुख विश्नोई, भेड़, श्यामसुंदर, सथराण, भरत, सिणोद, महीपाल, ढींगसरा, मुकेश, नारवा कला।

जोधपुर जिला : बलदेव जाट, कांकेलाव लूनी, अनिल विश्नोई, रूडक़ली, महीराम, बिराई, बावड़ी, अशोक, रूडक़ली, विक्रम विश्नोई, डिगाड़ी कला, हरचंदराम विश्नोई, आऊ , रामलाल विश्नोई, धोरू, अर्जुनराम जाट, आसोप।
बाड़मेर जिला : ओमप्रकाश विश्नोई, धोरीमन्ना, पप्पूराम जाट, शिव, दिनेश कुमार, धोरीमन्ना, रतनलाल विश्नोई, धोरीमन्ना, मोहनलाल, गुड़ामालानी, गणेशराम रेबारी, गांधव, गुड़ामालानी, बाबूलाल, सियागों की ढाणी सिणधरी।

जालोर जिला : अशोक कुमार विश्नोई, चितलवाना, जगदीश कुमार विश्नोई, सांचौर।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग