
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महांती ( Indrajit Mahanty) ने सोमवार को घोषणा की, कि आगामी 6 महीने से एक साल के भीतर राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन ( Rajasthan New High Court Building ) में पेपर लेस काम शुरू हो जाएगा। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित हाईकोर्ट जजों के विदाई समारोह में बातचीत करते हुए महांती ने कहा कि एक वर्ष के भीतर ई-कोर्ट, ई-फाइलिंग, ई-फैसला सहित सभी न्यायिक कार्य ऑन लाईन करने का प्रयास किए जाएंगे।
चीफ जस्टिस ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि हेरिटेज भवन में जिला न्यायालय के कोर्ट के स्थानांतरण के प्रयास भी किये जाएंगे। इससे पहले वकीलों के दोनों ऐशोसिएशन के पदाधिकारियों ने चीफ जस्टिस सहित सभी न्यायाधीश को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया बाद में सभी जजेज अधिवक्ताओं से मिले तथा फोटो खिंचवाई। पुलिस ने बेंड के साथ चीफ जस्टिस महांती को गॉड ऑफ आनर दिया, इसके बाद सभी न्यायाधीशों ने झालामंड स्थित नये हाईकोर्ट भवन के लिए प्रस्थान किया।
राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट के हेरिटज भवन से न्यायाधीशों को विदाई दी गई। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव प्रहलादसिंह भाटी ने बताया कि पुराने हाईकोर्ट भवन के मुख्यगेट पर सुबह नौ बजे आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महांती व अन्य न्यायाधीशों को विदा किया गया। इसके बाद सभी न्यायाधीश और अधिवक्ता झालामंड स्थित नए भवन के लिए प्रस्थान किया।
देश के सबसे आधुनिकतम और खूबसूरत राजस्थान हाईकोर्ट ( Rajasthan High Court new building ) भवन का शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( Ram Nath Kovind ) ने उद्घाटन किया। जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 168.20 बीघा क्षेत्र में फैला उच्च न्यायालय का नवीन भवन न सिर्फ कलात्मक है, बल्कि मायनों में अनूठा और सुविधाओं से परिपूर्ण भी है। हाईकोर्ट का मुख्य भवन 22.61 बीघा क्षेत्र में निर्मित किया गया है, जिसमें मुख्य न्यायाधीश के न्यायालय कक्ष सहित 22 न्यायालय कक्ष है, जहां डिजिटल सॉफ्टवेयर आधारित डिस्प्ले बोर्ड पर कोर्ट रूम में चल रहे मामलों का संपूर्ण ब्यौरा दिखाई देगा। हाईकोर्ट का मुख्य डोम की जमीन से ऊंचाई 35 मीटर यानि करीब 120 फीट तथा डोम का व्यास 118 फीट का है।
Updated on:
09 Dec 2019 01:48 pm
Published on:
09 Dec 2019 12:10 pm
