
खारिया मीठापुर में स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, उल्टी-दस्त के शिकार 15 बच्चों को किया भर्ती
वीडियो : कमलचंद/खारिया मीठापुर/जोधपुर. कस्बे के समीप भैरू सर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों की तबीयत बिगडऩे की सूचना से हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार स्कूल में पढऩे वाले बच्चों की सोमवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान अचानक उल्टी-दस्त होने से तबीयत बिगडऩे लगी। शिक्षकों ने परिजनों को सूचित करते हुए बच्चों को एम्बुलेंस की सहायता से ट्रोमा सेंटर भर्ती करवाया है। चिकित्सकों ने बताया कि करीब 15 बच्चों से उल्टी-दस्त की शिकायत प्राप्त हुई। जिन्हें इंजेक्शन लगाकर ओआरएस का घोल पिलाया गया है। सूचना मिलने पर खारिया मीठापुर की सरपंच अंजू देवी गुर्जर मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बच्चों की तबीयत बिगडऩे से परिजनों की चिंता भी बढ़ गई। इससे वार्ड में खासी भीड़ नजर आई। सभी बच्चे खारिया मीठापुर ग्राम पंचायत के नवोडा बेरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 15 बच्चों की तबीयत बिगडऩे की घटना के बाद भी शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। जिसको लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई।
भैरू सागर सरकारी स्कूल में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला परिजनों व बड़ती बच्चों का दावा विद्यालय में पानी पीने व दूध पीने के बाद बिगड़ी तबीयत वही शिक्षकों का कहना है कि प्रार्थना सभा के दौरान बिगड़ी तबीयत मामले की पुष्टि के लिए सरकारी विद्यालय से पानी हो दूध का सैंपल लेकर आए परिजन जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा वहीं परिजनों की सूचना पर तहसीलदार ताराचंद प्रजापत वह शिक्षा विभाग के अधिकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे
Published on:
02 Sept 2019 12:16 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
