9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरसों से खंडित नेहरू की प्रतिमा, नमन कर चले जाते है नेता

भोपालगढ़. कस्बे में लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्यारे चाचा पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा बरसों से टूटी-फूटी एवं खंडित हालत में पड़ी है, लेकिन किसी की नजर तक इसकी ओर नहीं जा पा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
बरसों से खंडित नेहरू की प्रतिमा, नमन कर चले जाते है नेता

बरसों से खंडित नेहरू की प्रतिमा, नमन कर चले जाते है नेता

भोपालगढ़. कस्बे में लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्यारे चाचा पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा बरसों से टूटी-फूटी एवं खंडित हालत में पड़ी है, लेकिन किसी की नजर तक इसकी ओर नहीं जा पा रही है। यहां तक कि हर वर्ष पं. नेहरू की पुण्यतिथि व जन्मदिवस पर साल में दो बार उनको नमन करने के लिए कई जनप्रतिनिधि यहां आते हैं। गौरतलब है कि पंचायत समिति के सामने बलदेवराम मिर्धा किसान सर्किल पर बरसों पहले नेहरू की प्रतिमा लगाई गई थी। प्रतिमा संगमरमर से बनी है। करीब दस-बारह साल पहले किसी सिरफिरे ने रात के समय नेहरू की प्रतिमा को खंडित कर दिया था और सात-आठ साल पहले किसी शराबी ने प्रतिमा को तोड़ दिया था। जब यह घटना हुई तब लोगों में एकबारगी आक्रोश भी पनपा और पुलिस ने बीचबचाव कर इसे वापिस ठीक करवाते हुए प्रतिमा के खंडित टुकड़ों को चिपकाकर मामला शांत कर दिया। इसके बाद से ही यह प्रतिमा अब तक बरसों से उसी हालत में है लेकिन इसकी सुध लेने के बारे में कोई नहीं सोच रहा। ग्रामीणों ने भी इस बारे में कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया, लेकिन सिवाय आश्वसन कुछ नहीं मिलता। निसं

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग