9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update: वैशाख रो बायरो मिंगसर में बाज्यौ

- 10 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से चली हवा- जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में दिन का तापमान 5 डिग्री गिरा- आज और तेज रहेगी सर्दी
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Weather Update: वैशाख रो बायरो मिंगसर में बाज्यौ

Rajasthan Weather Update: वैशाख रो बायरो मिंगसर में बाज्यौ

जोधपुर. चैत्र और वैशाख महीने में चलने वाले हवा के झौंकों ने रविवार को मार्गशीर्ष के उतरने महीने में लोगों को धुजा दिया। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघण्टे की रफ्तार से हवा चल रही थी। सायं-सायं करती हवा से लोग इमारतों में दुबके रहे। गनीमत यह थी हवा की दिशा पश्चिमी और उत्तरी-पश्चिमी थी। अगर यह दिशा उत्तरी हो जाती तो शीतलहर चल पड़ती। तेज हवा के कारण जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में दिन का तापमान 5 डिग्री तक नीचे गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी हवा बहेगी लेकिन उसकी गति कुछ कम हो जाएगी। सोमवार, रविवार से अधिक ठंडा रहने का पूर्वानुमान है।

जोधपुर में रात व दिन दोनों ठंडे
सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री लुढकक़र 10.5 डिग्री पर आ गया। एक सप्ताह बाद शहर में पारे में इतनी गिरावट आई है। भोर के साथ ही तेज हवा शुरू हो गई। दिन चढऩे के साथ हवा की गति तेज होती गई। आसमां साफ होने से धूप तीखी थी लेकिन हवा के झौंकों ने धूप में भी धूजणी छुड़ाए रखी। दोपहर में तापमान कल की तुलना में करीब पांच डिग्री गिरकर 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। फलोदी में न्यूनतम तापमान 11.8 व अधिकतम 25.4 डिग्री मापा गया।

धोरों में 5 डिग्री से अधिक गिरा पारा
जैसलमेर और बाड़मेर में भी दिन का तापमान पांच डिग्री से अधिक लुढक़ा। जैसलमेर में रात का तापमान 11.2 और दिन का 21.5 डिग्री से ऊपर नहीं जा सका। बाड़मेर में यह क्रमश: 12.5 व 24.5 डिग्री रहा। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2 और अधिकतम 20 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग