9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिकारियों ने नर चिंकारा का किया शिकार

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. वन विभाग फलोदी रेंज के गोविंदनगर रिड़मलसर में बुधवार को नर चिंकारा के शिकार का मामला सामने आया है ।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी. मृत चिंकारा

फलोदी. मृत चिंकारा

बंदूक से शिकार के बाद शिकारी मौके से भाग निकले। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग सका।
क्षेत्रीय वैन अधिकारी बुधाराम विश्नोई ने अनुसाय चाडी निवासी हेतराम पुत्र बगड़ावत राम विश्नोई ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि स्वयं व मोहनलाल दोनों गोविंदनगर से गुजर रहे थे। इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी तथा मौके पर जाकर देखा तो एक चिंकारा गोली लगा हुआ मृत पड़ा था। इस दौरान गोविंदनगर, रिड़मलसर निवासी रूपसिंह पुत्र मूल सिंह बंदूक लेकर खड़ा था तथा धर्माराम पुत्र चौथाराम के पास धारदार हथियार था। इनके साथ अन्य दो लोग भी थे। सूचना मिलने पर सहायक वन संरक्षक सतीश जैन, क्षेत्रीय वन अधिकारी बुधाराम विश्नोई, सहायक वनपाल सुभागाराम, वनरक्षक अशोक, पूनाराम, राजूराम की टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंची टीम ने मृत चिंकारा का शव बरामद कर लिया तथा शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग