9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदद को रोज उठ रहे शहरवासियों के हाथ

  ज़रुरतमंद व्यक्तियों को भोजन वितरित
2 min read
Google source verification
मदद को रोज उठ रहे शहरवासियों के हाथ

मदद को रोज उठ रहे शहरवासियों के हाथ


जोधपुर. जैन ज्ञान मण्डल सेवा ट्रस्ट की तरफ से एवं जागरुक युवा सेवा समिति सिटी पुलिस जोधपुर के सहयोग से 'सेवा कार्य Ó जरूरतमंदों व मूक प्राणियों के लिए निरंतर जारी है। संयोजक हितेश कवाड़, नवनीत डागा व प्रमोद सोलंकी ने बताया कि 10 मई से शहर के विभिन्न अस्पतालों के बाहर तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क शुद्ध, सात्विक जैन भोजन वितरण का कार्य किया गया।

यहां भी हुई मदद

-भाजपा कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन को देखते हुए जरुरतमंदों को भोजन मुहैया कराने की एक अनूठी पहल शुरू की। भाजपा देहात उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह इंदा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से वसुंधरा जन रसोई की आज शुरुआत की।

-माली समाज भवन कालूरामजी की बावडी सूरसागर पर कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया।

-कमला नेहरू नगर, आचार्य नानेश मार्ग स्थित साधुमार्गी जैन संघ, जोधपुर की ओर से मई माह में कोरोना लॉकडाउन के दौरान जोधपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों व लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।
000 दो अलग-अलग शिविरों में 160 जनों ने किया रक्तदान

-बिरामी ग्राम पंचायत के बिरामी मियासनी पीथासनी और बिरडावास गांव के युवाओं ने 102 यूनिट रक्तदान किया। बिरामी गांव के निवासी लाल बूंद जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव डॉ. रामकिशोर विश्नोई ने बताया कि युवा जोश देखने लायक़ था।
-इसी प्रकार फू लमुक्तेश्वर सेवा संस्था की प्रथम वर्षगांठ पर लाल बून्द जीवनदाता सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में रविवार को फू लमुक्तेश्वर महादेव मंदिर होथी गांव में संतोष पूरीजी महाराज के सान्निध्य में कैंप आयोजित किया गया। फूलमुक्तेश्वर सेवा संस्था अध्यक्ष हंजारीराम ऐचरा व प्रदेशाध्यक्ष संजय विश्नोई ने बताया कि 58 युवाओं ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया।

-जोधपुर. मंडोर पंचायत समिति के ग्राम व रामेश्वरगिरि की तपोभूमि जालेली नायला में सुमित्रा सेवा संस्थान व ग्रामवासियों के सहयोग से रविवार को गीता देवी स्मृति रक्तदान शिविर में 68 यूनिट रक्तदान किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग