9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धरा को हरा-भरा करने में जुटे शहरवासी

पत्रिका मुहिम 'एक परिवार एक पेड़
2 min read
Google source verification
धरा को हरा-भरा करने में जुटे शहरवासी

धरा को हरा-भरा करने में जुटे शहरवासी

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर की धरा को हरा-भरा करने की राजस्थान पत्रिका की ओर से 'एक परिवार एक पेड़Ó मुहिम के तहत दूसरे दिन रविवार को भी जगह-जगह पौधरोपण किया गया। महिलाओं-बच्चों ने उत्साह से अपने घरों के बाहर व मोहल्लों के पार्क में पौधरोपण कर नियमित देखरेख का संकल्प लिया। वार्ड संख्या 22 व 23 में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, नगर निगम दक्षिण महापौर वनीता सेठ व उप महापौर किशन लड्ढा आदि ने पौधरोपण कर किया। क्षेत्रीय पार्षद पायल जानयानी व सुनिल संभवानी के संयोजन में सूरसागर सीएसआइ, सहायक सीएसआइ के साथ वार्ड के प्रभारी व सफाई कर्मचारियों का माला व शॉल पहनाकर सम्मान किया गया। सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर के स्काउट कार्तिक प्रजापत और कब लक्ष्य चौधरी ने परिण्डे लगाकर व पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संजय-सी कॉलोनी प्रतापनगर, जोधपुर मे उड़ान फ ाउंडेशन व बालाजी नर्सरी की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आगाज समाजसेवी प्रोफेसर डॉ. अय्यूब ख़ान ने पौधरोपण कर किया। कार्यक्रम में वरुण धनाडिया, एडवोकेट अवीन छंगानी, मनीष गौड, पार्षद भरत आसेरी, पुखराज खेड़ी बिश्नोई, भरत खेड़ी, इन्द्रजीत गीला आदि मौजूद रहे।

भाविप ने शहर में जगह जगह किया पौधरोपण
जोधपुर. भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा जोधपुर के सदस्यों की ओर से शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड , शास्त्री

नगर, तखतसागर फि़ल्टर हाउस , सिद्धनाथ पहाड़ी में पौधरोपण किया गया। अध्यक्ष नारायण रूप राय व सचिव
डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल ने बताया कि सदस्यों ने नीम सहित विभिन्न प्रजातियों में 55 फलदार पौधे सहित कुल 151 पौधे रोपित किए। वर्षा ऋ तु में पौधरोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने सहयोगी सदस्यों का आभार जताया। भारत विकास परिषद् जोधपुर मुख्य शाखा की ओर से बीआर बिड़ला स्कूल परिसर में 65, महिला कारागृह में 32 तथा सैक्टर 19ई चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड के 19 ई सेक्टर मोहल्ला विकास समिति पार्क में 20 पौधे रोपित किए गए। अध्यक्ष ड़ॉ प्रभात माथुर और सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा ने बताया कि परिषद की महिला प्रमुख अर्चना बिड़ला, सिद्धार्थ बिड़ला, राजेन्द्र माथुर और बिड़ला परिवार के सदस्यों ने स्कूल परिसर में पौधे रोपित किये। जोधपुर महिला कारागृह में कारापाल सरोज विश्नोई और महिला प्रहरियों ने पौधरोपण व पेड़ो पर 20 परिंडे लगाए। परिषद के सह-सचिव अजय माथुर, सीता राम राठी, ज्योति प्रकाश अरोड़ा, राजेन्द्र माथुर ने सहयोग किया। प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा के सानिध्य में 20 पौधे रोपित किए गए।

.....................................................

प्लांट बैंक के साथ सांसद-महापौर ने दिया प्राकृतिक ऑक्सीजन प्लांट का संदेश
- पत्रिका की प्रेरणा से स्थापित प्लांट बैंक की ओर बड़ली भैरूजी परिसर में पौधरोपण

जोधपुर।

उड़ान फाउंडेशन के प्लांट बैंक पहल के साथ जुड़कर राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत और महापौर वनिता सेठ ने प्राकृतिक ऑक्सीजन प्लांट लगाने का संदेश दिया। पत्रिका के अभियान से प्रेरित होकर आगामी मानूसन सीजन चलने तक यह प्लांट बैंक काम करेगा। उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरूण धनाडिया ने बताया कि रविवार को बड़ली भैरूजी मंदिर परिसर में राज्यसभा सांसद गहलोत, महापौर सेठ के साथ उपमहापौर किशन लड्ढा, महंत भैरू पुरी गोस्वामी ने पौधरोपण किया। यहां पुजारी परिवार और आसपास के लोगों ने संरक्षण की शपथ ली। सांसद और महापौर ने उड़ान फाउंडेशन की ओर से कुछ दिन पहले एक अपील के जरिए तालाब में पानी भरने के कार्य का भी निरीक्षण किया और आए सकारात्मक बदलाव पर टीम की तारीफ की। इस अवसर पर सरपंच किशन कटारिया, पूर्व सरपंच शक्तिसिंह राजपुरोहित, भजन पुरी, अविन छंगानी, मनीष गौर, नरेंद्र फि़तानी, नगेंद्र शेखावत, जीवराज राजपुरोहित, अजय सिंह परिहार मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग