
TRANSPORT--आज से दौड़ेंगी सिटी बसें, जनता को मिलेगी राहत
जोधपुर।
कोविड महामारी के कारण लागू लॉकडाउन से बंद पड़ी नगरीय परिवहन की विभिन्न रुटों की सिटी बसों का संचालन गुरुवार से शुरू होगा। इससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी। लॉकडाउन व अनलॉक-2 में अब तक करीब करीब साढ़े चार माह से अधिक समय तक सिटी बसों का संचालन बंद रहा है। प्रदेश के गृह मंत्रालय की ओर से बुधवार को प्रदेशभर में सिटी बसों के संचालन के आदेश जारी किए गए। साथ ही, कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित होने पर ही सिटी बसों के संचालन के आदेश किए गए है।
संचालकों के लिए गाइडलाइन
- प्रत्येक राउंड के पहले व बाद में सीटों व बस में छूने वाले स्थानों को सेनेटाइज करना होगा।
- यात्री, ड्राइवर व कंडक्टर के फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
- पर्याप्त सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए बसों का संचालन करना होगा।
---
9 रुटों पर संचालन होगा
शहर में सिटी बसों के साथ टाटा मेजिक टेम्पो का संचालन भी शुरू हो जाएगा। शहर में सिटी बसों के संचालन के 9 रुट निर्धारित है। जिनमें रुट 1 पाल रोड से मण्डोर, रुट 2 एयरफोर्स फैमिली क्वार्टर से काली बेरी सूरसागर, रुट 4 माता का थाना से 220 केवी स्टेशन, रुट 5 चांदेपाल से मण्डलनाथ फांटा, रुट 6 घंटाघर से तनावडा फांटा, रुट 7 चौपासनी से मण्डोर, रुट 10 घंटाघर से सांगरियार फांटा, रुट 15 मण्डोर फिलिंग स्टेशन से न्यू बकरा मंडी गंगाणा गांव, रुट 23 पाल गांव से बोरानाडा नांदड़ा कलां रुट है।
--
- 9 रुट निर्धारित है सिटी बसों के संचालन के लिए
- 750 से अधिक सिटी बसें शहर में
- 1200 टाटा मेजिक टेम्पो
- 10 रुपए रखा जाएगा मिनिमम किराया (3 किमी के लिए)
----
ड्राइवर, कंडक्टर कोविड नियमों का पालन कर बसों का संचालन करे। कोविड नियमों की पालना के निरीक्षण के लिए विभागीय निरीक्षण टीमों को समय-समय पर सिटी बसों व मेजिट टेम्पो के निरीक्षण के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
रामनारायण गुर्जर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
जोधपुर
--
सरकार के इस आदेश से सिटी बस संचालकों को राहत मिली है। कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए सिटी बसों का संचालन किया जाएगा।
हरीसिंह आर्य, अध्यक्ष
केन्द्रीय सिटी बस ऑनर्स एसोसिएशन जोधपुर
--
सिटी बसों के संचालन के आदेश के बाद सिटी बसों की सफाई व सेनेटाइजेशन किया गया है। बिना मास्क किसी सवारी को यात्रा नहीं कराई जाएगी। कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए ही संचालन किया जाएगा।
अर्जुनसिंह गहलोत, अध्यक्ष
नगरीय परिवहन रुट संख्या 1
----
Published on:
23 Jul 2020 06:00 am
