9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर के एनएलयू, आइआइटी व एम्स टॉप 100 में

- एनआईआरएफ-2021 रैकिंग में तीन संस्थानों ने जगह बनाई- एनएलयू 5वें स्थान से आठवें स्थान पर आई
2 min read
Google source verification
शहर के एनएलयू, आइआइटी व एम्स टॉप 100 में

शहर के एनएलयू, आइआइटी व एम्स टॉप 100 में

जोधपुर. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की वार्षिक संस्थागत रैंकिंग (एनआइआरएफ)-2021 में जोधपुर के तीन संस्थानों ने अलग-अलग कैटेगरी में जगह बनाई है। देश टॉप 100 शैक्षणिक संस्थानों की सूची में विभिन्न कैटेगरी में आइआइटी जोधपुर की 43 वीं रैंक रही है। आइआइटी ने पिछले साल से 10 रैंक का सुधार हुआ है। वहीं एनएलयू जोधपुर ने भी 8 वीं रैंक हासिल की है। एनएलयू पिछले साल से तीन पायदान नीचे खिसक गया है। इस बार एम्स जोधपुर ने भी 28 वीं रैंक पाकर जगह बनाई है। जयनारायण व्यास विवि, एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज और आयुर्वेद विवि सूची में कोई स्थान नहीं बना पाए।

आइआइटी की रैंक सुधरी, पीयर परसेप्शन में पिछडा
इंडिया रैंकिंग-2021 में आइआइटी जोधपुर ने गत वर्ष 53वी रैंक से इस साल सुधार करते हुए 43 वां पायदान हासिल किया। आइआइटी रैकिंग में आवश्यक पीयर परसेंप्शन में पिछड़ गई। आइआइटी का कुल स्कोर 51.56 रहा। पिछले साल आईआईटी का कुल स्कोर 46.13 रहा था। रैंकिंग के मापदंडों में आइआइटी जोधपुर को टीचिंग लर्निंग रिसोर्स में 76.38, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रेक्टिस में 43.20, ग्रेजुएशन आउटकम में 62.59, आउटरीच एंड इन्क्लूसिव में 63.34 अंक मिले, मगर पीयर परसेप्शन में केवल 13.78 स्कोर रहा। आइआइटी मद्रास को पीयर परसेप्शन में 100 अंक मिले।

एनएलयू तीन पायदान नीचे खिसका
एनएलयू जोधपुर तीन पायदन नीचे खिसक गया। एनएलयू की टॉप 30 संस्थानों में आठवीं रैंक रही। कुल स्कोर 63.41 रहा। टीचिंग लर्निंग रिसोर्स में 75.28, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रेक्टिस में 29.82, ग्रेजुएशन आउटकम में 74.02, आउटरीच एंड इन्क्लूसिव में 64.42 और पीयर परसेप्शन में 38.85 स्कोर रहा। गत वर्ष एनएलयू जोधपुर 64.29 स्कोर के साथ 5 वीं रैंक पर था।

एम्स की 28 वीं रैंक हासिल
टॉप 50 मेडिकल संस्थानों में से एम्स जोधपुर की 28 वीं रैंक रही है। एम्स को कुल 52.87 स्कोर मिला। टीचिंग लर्निंग रिसोर्स में 74.31, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रेक्टिस में 33.58, ग्रेजुएशन आउटकम में 61.61, आउटरीच एंड इन्क्लूसिव में 61.40 और पीयर परसेप्शन में 20.37 स्कोर हासिल हुए। पिछले साल 2020 की मेडिकल संस्थान रैंकिंग में एम्स का कोई स्थान नहीं था। केवल राजस्थान से सवाईमानसिंह मेडिकल कॉलेज की 27 वीं रैंक रही थी। इस साल रैंकिंग में राजस्थान सेअब दो संस्थान शामिल हो गए हैं।

क्या है एनआईआरएफ रैंकिंग
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय हर वर्ष नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) जारी करता है। देश के विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मैनेजमेन्ट और फार्मेसी संस्थानों की रैंकिंग के लिए एनआईआरएफ संस्था बनाई है। इसमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, मैनेजमेंट, कॉलेज, फार्मेसी, मेडिकल, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, एआरआईआईए (नवाचार उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग) और लॉ मिलाकर दस रैंकिंग शामिल है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग