9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनएसयूआई व एबीवीपी के कार्यकत्र्ताओं में तकरार

- केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंकने को लेकर हुए आमने-सामने, पुलिस ने किया बीच बचाव
less than 1 minute read
Google source verification
एनएसयूआई व एबीवीपी के कार्यकत्र्ताओं में तकरार

एनएसयूआई व एबीवीपी के कार्यकत्र्ताओं में तकरार

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नया परिसर के बाहर शुक्रवार शाम को विजयादशमी के मौके पर पुतला फूंकने को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा पुलिस एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दिलीप चौधरी को पकड़ कर ले गई। बाद में रात को रिहा कर दिया गया।

एनएसयूआई के कार्यकर्ता शुक्रवार शाम को नया परिसर के मुख्य द्वार के पास केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर पुतला दहन कर रहे थे। इसी दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ता भी राज्य सरकार रुपी पुतला लेकर आ गए। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दिलीप चौधरी ने उन्हें बाद में पुतला दहन करने की बात कही लेकिन एबीवीपी के कार्यकर्ता नहीं माने। दोनों में तकरार बढऩे के बाद पुलिस ने आकर बीच बचाव किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दिलीप को साथ लेकर चली गई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अपना पुतला फूंक दिया। उनके जाने के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला जलाया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग