9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्लेट: 105 तक कट ऑफ रहने की उम्मीद

- Jodhpur में पढऩे वाले कई विद्यार्थी टॉप 100 - 6 जून को सुप्रीम कोर्ट में होनी है क्लेट पर सुनवाई
2 min read
Google source verification
clat

क्लेट: 105 तक कट ऑफ रहने की उम्मीद

जोधपुर . देश के 19 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों की करीब 2300 सीटों पर पांचवर्षीय विधि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 13 मई को आयोजित क्लेट का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। क्लेट में ऑल इंडिया लेवल पर टॉप 100 में जोधपुर में पढऩे वाले कई विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इस बार प्रश्नपत्र औसत स्तर का होने से 100 से 105 अंक तक कटऑफ रहने की उम्मीद है। विद्यार्थियों की पहली पसंद एनएलयू बेंगलूरु है। एनएलयू जोधपुर चौथा सर्वाधिक पंसदीदा इंस्टीट्यूट है। उधर, क्लेट में खामियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर विभिन्न याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई ६ जून को होगी।

जोधपुर बना क्लेट का हब

क्लेट में जयपुर के अमन गर्ग ने ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल की। जयपुर के ही अनमोल गुप्ता द्वितीय और देवांश कौशिक तीसरे स्थान पर रहे। टॉप 10 में जोधपुर में अध्ययनरत दो विद्यार्थी है। टॉप 100 में दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं है। जोधपुर में पढ़ी उदयपुर की गुंजन जडिय़ा ने १५०.२५ अंक प्राप्त कर चौथी रैंक, उमंग ने 146 अंक प्राप्त कर 10वीं रैंक, हर्षिता ने 145.25 अंक प्राप्त कर 11वी रैंक, धनन्जय ने 141.50 अंक प्राप्त कर 21वीं रैंक, प्रियंका ने 140.25 अंक प्राप्त कर 30वीं रैंक, जय भास्कर ने 139 अंक प्राप्त कर 41वीं रैंक और स्वास्तिक ने 139 अंक प्राप्त कर 42वी रैंक हासिल की। अनामिका ने एसटी कैटेगरी से तीसरी रैंक हासिल की।

6 जून को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

क्लेट का आयोजन कोच्चि स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस लीगल स्टडीज ने किया था। परीक्षा ऑनलाइन थी। इसमें छात्रों को कम्प्यूटर नहीं चलने, सर्वर अटकलने, लॉगिन व पासवर्ड में समय लगने, प्रश्न व उत्तर पर क्लिक सहित कई समस्याओं से रू-ब-रू होना पड़ा। इसको लेकर कुछ छात्र सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। इस मामले में कोच्चि लॉ स्कूल की ओर से केरल उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एमआर हरिहरन नायर की अध्यक्षता में गठित दो सदस्यीय कमेटी ने ३० मई को सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट ने क्लेट के परिणाम पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी को छात्रों की आपत्तियों का निर्धारण के लिए करीब सप्ताहभर का समय दिया है। इस मामले में अंतिम सुनवाई ६ जून को होगी।

कहां-कितनी कटऑफ उम्मीद
एनएलयू -----कटऑफ माक्र्स

बैंगलोर ------१३३-१३५
हैदराबाद ------१२८-१३०

कोलकाता ------१२५-१२८
जोधपुर ------१२२-१२५

भोपाल ------१२२-१२४
गांधीनगर ------११८-१२२

मुम्बई ------११५-१२०
रायपुर------ ११३-११४

लखनऊ ------११२-११३
पटियाला------१११-११२

कोच्चि------१०९-११०
पटना ------१०९-११०

कटक------१०९-११०
रांची------१०८-१०९

गुवाहाटी------१०८-१०९
विशाखापट्नम------१०६-१०७

तिरुचिरापल्ली------१०६-१०७
नागपुर------१०५-१०६

औरंगाबाद------१०५-१०६

तकनीकी खामियों के बावजूद परिणाम सराहनीय

इस बार ओवरऑल पेपर मोडरेट था। ऑनलाइन एग्जाम में तकनीकी खामियां होने के कारण स्टूडेंटस को कई परेशानियों को सामना करना पड़ा। इसके बावजूद स्टूडेंट्स का ऐसा रिजल्ट वाकई सराहनीय है।

सागर जोशी, क्लेट एक्सपर्ट

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग