9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बादलों ने फिर किया निराश, दिन-रात में केवल 5 डिग्री का अंतर

Jodhpur Weather
less than 1 minute read
Google source verification
बादलों ने फिर किया निराश, दिन-रात में केवल 5 डिग्री का अंतर

बादलों ने फिर किया निराश, दिन-रात में केवल 5 डिग्री का अंतर

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को मानसूनी बादलों का मौसम बना रहा, लेकिन बारिश की गतिविधियों में कमी रही। अधिकांश स्थानों पर बादलों ने लोगों को निराश किया। मानसूनी बादलों के कारण दिन के तापमान में हुई कमी से लोगों को उमस से जरूर थोड़ी बहुत राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार हल्की बरसात का मौसम अभी तक बना हुआ है।
सूर्य नगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही बादलों की घनी आवाजाही बनी हुई थी। दिनभर मानसूनी बादल आते जाते रहे। इस कारण अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री से ऊपर नहीं जा सका। दिन और रात के तापमान में महज 5 डिग्री का ही अंतर होने से दोपहर में भयंकर उमस से निजात मिली। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी यही मौसम रहा।

फलौदी में न्यूनतम तापमान 27.6 और अधिकतम 37.4 डिग्री मापा गया। बाड़मेर और जैसलमेर में भी तापमान में कमी आई। दोनों स्थानों पर रात का पारा क्रमश: 27.6 व 26.9 और दिन का 31.8 व 30.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग