9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल से फिर होगा बादलों का मौसम, कुछ स्थानों पर होगी बारिश

jodhpur news - उमस भी गर्मी में पसीना पसीना हुए लोग
less than 1 minute read
Google source verification
कल से फिर होगा बादलों का मौसम, कुछ स्थानों पर होगी बारिश

कल से फिर होगा बादलों का मौसम, कुछ स्थानों पर होगी बारिश

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव होगा। बादलों के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू होगी। पूर्वी के साथ प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कई स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ छींटे गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान वातावरण में नमी अधिक होने से दिन भी भीषण उमस रहने की भी आशंका है। उधर इस सप्ताह मानसून आगे बढऩे के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बन रही है।

सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। हवा में 68 फीसदी नमी के कारण सुबह से ही उमस भरा मौसम बना हुआ था। मध्यम गति से हवा चल रही थी। उमस ने शहरवासियों को परेशान किए रखा। दोपहर में पारा 40.7 डिग्री पर पहुंचा। भयंकर उमस ने लोगों को झकझोर दिया। रात तक उमस भरी तपिश सताती रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
बीकानेर में पारा 43.2 और चूरू व श्रीगंगानगर में पारा 43 डिग्री पहुंचा। जैसलमेर में 42.8 व बाड़मेर में 41.7 डिग्री दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग