9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बादलों की हलचल से मारवाड़ में मानसून की आहट

- 24 घण्टे में प्रदेश के कई भागों में मानसून पहुंचने का पुर्वानुमान
less than 1 minute read
Google source verification
आज से बादलों का मौसम, कल से बारिश की संभावना

आज से बादलों का मौसम, कल से बारिश की संभावना

जोधपुर. मानसून के आगे बढऩे के लिए बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी आ रही है जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राजस्थान के कुछ भागों के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। अत्यधिक अनुकूल परिस्थितियां होने से इसके 11-12 जुलाई तक पूरे देश को कवर करने का पूर्वानुमान लगाया गया है। उधर जोधपुर संभाग में शनिवार से बादलों की घनी आवाजाही शुरू हो जाएगी। रविवार से बरसाती मौसम शुरू होने की उम्मीद है। अगले पूरे सप्ताह बादल आते रहेंगे।

सूर्य नगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में आपेक्षिक आद्र्रता 75 फ़ीसदी होने से सुबह से ही उमस भरा मौसम रहा दिन चढऩे के साथ उमस का असर बढ़ता गया। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री पर पहुंचा। इस दौरान नमी 45 फ़ीसदी थी, जिससे शाम को भी उमस भरी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकी। शहर वासियों को अब मानसून का इंतजार है। उधर ग्रामीण इलाकों में भी उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 29.8 और अधिकतम 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जैसलमेर और बाड़मेर में रात का तापमान कम से 26.9 व 28.1 और दिन का तापमान 38.6 व 38.8 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग