9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बादलों की आवाजाही, कल से साफ होगा मौसम

Rajasthan Weather Update - माउंट आबू में पारा 1.4 डिग्री- कई स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट
less than 1 minute read
Google source verification
बादलों की आवाजाही, कल से साफ होगा मौसम

बादलों की आवाजाही, कल से साफ होगा मौसम

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे कई स्थानों पर रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में गिरावट आई। माउंट आबू में पारा जमाव बिंदू के करीब 1.4 डिग्री रहा। वहां कोहरा छाया रहा। मैदानी भागों में चूरू व भीलवाड़ा में 8.8 डिग्री की सर्दी रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी। बीकानेर संभाग व जैसलमेर के हिस्से में मेघगर्जना के साथ बरसात हो सकती है।

सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से बादलों की हल्की आवाजाही शुरू हो गई। दिनभर बादलों की आंशिक आवाजाही के कारण धूप छनकर आ रही थी। शहर में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज गई। दोपहर में पारा उछलकर 29.5 डिग्री पर पहुंच गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। जैसमलेर में बादलों के कारण दिन में सर्दी रही। वहां रात का तापमान 11.9 व दिन का 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। धोरों में दिन ठंडा रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 14.7 व अधिकतम 30.9 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग