9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather: आज बादलों की हल्की आवाजाही

Rajasthan Weather Update - पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में पड़ सकते हैं छींटे
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Weather: आज बादलों की हल्की आवाजाही

Rajasthan Weather: आज बादलों की हल्की आवाजाही

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी। जोधपुर में भी हल्के बादल छाए रहेंगे। बीकानेर संभाग सहित अन्य कुछ स्थानों पर छींटे भी गिर सकते हैं। शनिवार को मौसम साफ होने के बाद तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सर्दी बढऩे का पूर्वानुमान है।

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीती रात से हवा छूटने की वजह से सुबह सर्दी का एहसास हो रहा था। हवा ठंडी होने की वजह से लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। दिन चढऩे के साथ धूप निकल आई लेकिन हवा के कारण मौसम में ठंडक बनी रही। दोपहर में तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। अन्य दिनों की तुलना में गुरुवार को दिन में हल्की सर्दी का अहसास बना रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 13.2 और अधिकतम 29.6 डिग्री मापा गया।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 12.8 और अधिकतम 25.9 डिग्री रहा। वहीं बाड़मेर में रात का पारा 15.7 दिन का 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग