9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारवाड़ में कड़ाके की सर्दी : आज रहेगी बादलों की आवाजाही, कुछ स्थानों पर पड़ सकते हैं छींटे

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की घनी आवाजाही रहेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर छींटे भी गिर सकते हैं। मारवाड़ में दोपहर बाद बादल छंटने शुरू हो जाएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
cloudy weather in winter season in jodhpur division

मारवाड़ में कड़ाके की सर्दी : आज रहेगी बादलों की आवाजाही, कुछ स्थानों पर पड़ सकते हैं छींटे

वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की सर्दी रही। सर्दी के कारण जनजीवन व्यस्त रहा। चूरू में तापमान 2 डिग्री रहा। वहां रात्रि में ओंस जम गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की घनी आवाजाही रहेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर छींटे भी गिर सकते हैं। मारवाड़ में दोपहर बाद बादल छंटने शुरू हो जाएंगे।

सूर्यनगरी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही बादलों की हल्की आवाजाही के साथ धूप निकली रही। सर्दी तेज होने से शहर वासी धूप सेकते नजर आए। दोपहर में तापमान 21.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बादल होने से धूप में तीखापन कम था। शाम ढलने के बाद फिर से तेज सर्दी शुरू हो गई।

रात में बादलों की आवाजाही के कारण मौसम में और अधिक ठंडक घुल गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह घने बादल रहेंगे। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 5.9 और अधिकतम 15.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहां जाड़ा अधिक होने से दिनभर लोगों में ठिठुरन बनी रही। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 7.3 और अधिकतम 21.4 डिग्री रहा।

आगोलाई. कस्बे सहित क्षेत्र में दो दिन पहले हुई मावठ की बारिश के बाद अधिकांश इलाकों में चल रही सर्द हवाओं से जन जीवन प्रभावित होने लगा है। क्षेत्र में हाडक़ंपाने वाली सर्दी और सुबह के समय कोहरा छाया रहने से वाहनचालकों को दुविधा हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग