
8 हजार दिव्यांगजनों को सीएम गहलोत ने बांटे अंग उपकरण, बेरिकेड्स पार कर लाभार्थियों से की मुलाकात
वीडियो : अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उम्मेद राजकीय स्टेडियम में लगभग 8 हजार दिव्यंागजनों को अंग उपकरण वितरित किए। इनमें इलेक्ट्रिकल ट्राईसाईकिल, साईकिल व ट्राइपॉड सहित कई उपकरण वितरित किए गए हैं। इससे पहले समारोह में करीब 10 हजार उपकरण वितरित किए जाने का कार्यक्रम रखा गया था लेकिन पंचायत राज चुनाव में आचार संहिता लगने के कारण अब 8 हजार विशेष योग्यजनों को उपकरण वितरित किए गए हैं। उम्मेद स्टेडियम में विशेष योग्यजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपकरण वितरण शिविर में विशेष योग्यजनों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री बेरिकेड्स के बीच में से निकल कर गए।
एडीएम मदनलाल नेहरा ने बताया कि दिव्यंागजनों के लिए करीब 3.50 करोड़ रुपए के उपकरण व्यवस्था विधायक कोष व सीएसआर मद से की गई है। इसमें जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार व शेरगढ़ विधायक मीना कंवर की अभिशंषा से 25-25 लाख रुपए, ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा व लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई, बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल, विधायक लोहावट किशनाराम विश्नोई की अभिशंषा से 20-20 लाख रुपए की राशि के साथ अन्य संस्थाओं ने भी सहयोग किया है। जिन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव कार्यक्रम है, उन निर्वाचन क्षेत्रों के लाभार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया के बाद उपकरण वितरित किए जाएंगे। दोपहर 2:30 बजे चौखा में नेत्रहीन विकास संस्थान के नवनिर्मित भवन का उद़्घाटन समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 3:30 बजे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित नवज्योति मनोविकास केन्द्र विशेष योग्यजन स्कूल के नवनिर्मित द्वितीय फ्लोर का उद़्घाटन करेंगे।
Published on:
04 Jan 2020 02:30 pm
