9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में कोल्ड डे, दिन में भी छूटती रही धूजणी

- आसमान खुला, आज से नीचे आएगा रात का पारा - 3 दिन तक रहेगा साफ मौसम, रविवार से फिर बादल-बरसात का मौसम
2 min read
Google source verification
जोधपुर में कोल्ड डे, दिन में भी छूटती रही धूजणी

जोधपुर में कोल्ड डे, दिन में भी छूटती रही धूजणी

जोधपुर. प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को आसमान खुल गया। बादल छंटने के साथ हवा में अत्यधिक नमी और कोहरे के बाद कई जगह दिन का तापमान लुढ़का। जोधपुर में कोल्ड डे रहा। यहां दोपहर में तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस सीजन का दिन में सबसे कम तापमान है। अन्य शहरों और कस्बों में भी ऐसे ही हालात रहे। दिन में तेज सर्दी से धूजणी छूटती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन कड़ाके की सर्दी और कई जगह घना कोहरा भी रहेगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ के पीछे-पीछे आने की वजह से रविवार से फिर से बादल-बरसात का मौसम शुरू होगा।

सूर्यनगरी में बुधवार सुबह बादलों के साथ धुंध छाई रही। घने बादलों के कारण सूरज के दर्शन भी नहीं हुए। न्यूनतम तापमान हालांकि 11.5 डिग्री रहा लेकिन हवा में 84 फीसदी नमी और मंद हवा ने कंपकपी छुड़ा दी। सुबह ही तेज जाड़े का अहसास होना शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे मौसम खुलना शुरू हो गया और तेज धूप निकल आई। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही नीला आसमान नजर आने लगा और सूरज की किरणें पूरे तेज के साथ धरती पर पडऩे लगी, लेकिन हवा में अत्यधिक ठंडक होने के कारण सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। मौसम खुलने से सर्दी अधिक तेज हो गई। दिन में तापमान 20.2 डिग्री से ऊपर नहीं गया। यह सामान्य से 4.5 डिग्री कम तापमान था, जिस पर मौसम विभाग कोल्ड डे घोषित करता है। दिन और रात के तापमान में भी महज 8.7 डिग्री का अंतर रहा, जिसके कारण सर्दी अधिक था। मंगलवार को दिन का तापमान 21.7 डिग्री था।
प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी पारे में उतार चढ़ाव के साथ तेज सर्दी रही। फलोदी में पारा 11.4, जैसलमेर में 7.3, बाड़मेर में 10.2, बीकानेर में 10.2, चूरू में 10.2, श्रीगंगानगर में 7.9, जयपुर में 13.6, अजमेर में 11.1, कोटा में 15.2 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग